JSCA चुनाव 2024: दोनों टीमों की पूरी लिस्ट फाइनल, 6 प्रत्याशियों ने वापस लिया नाम

रांची: JSCA चुनाव को लेकर तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। चुनावी समर में दोनों गुटों ने अपनी-अपनी 15 सदस्यीय टीमों की घोषणा कर दी है। नामांकन वापसी की अंतिम तिथि बुधवार दोपहर 1 बजे तक निर्धारित थी, जिसके भीतर कुल 6 प्रत्याशियों ने अपने नाम वापस ले लिए।

सचिव पद के लिए निर्दलीय पर्चा दाखिल कर चुनाव को दिलचस्प बना देने वाले देवाशीष चक्रवर्ती ने अंततः अपना नाम वापस ले लिया, जिससे दोनों टीमों को राहत मिली।

अजय नाथ गुट से संयुक्त सचिव पद के लिए नामांकन करने वाले आरफी, स्कूल एंड क्लब प्रतिनिधि पद के प्रत्याशी सन्नी कुमार और कमेटी मेंबर पद पर दावेदारी करने वाले शैलेंद्र कुमार ने भी चुनावी दौड़ से खुद को बाहर कर लिया।

इसी तरह, बेहरा टीम से उपाध्यक्ष पद पर खड़े मंधाता सिंह और कमेटी मेंबर पद पर मैदान में उतरे मुकेश झा ने भी नाम वापसी कर ली है।

अब 18 मई को होने वाले मतदान और मतगणना को लेकर दोनों गुट अपने-अपने प्रत्याशियों के प्रचार में जी-जान से जुट गए हैं। प्रचार अभियान तेज हो चला है और मैदान में मुकाबला पूरी तरह से 15 बनाम 15 हो गया है।


Bokaro Hostel Knife Attack: बोकारो हॉस्टल में आखिर क्या हुआ? तीन...

Bokaro Hostel Knife Attack: चीराचास थाना क्षेत्र स्थित क्रिएटिव बॉयज हॉस्टल में चोरी के इरादे से पहुंचे तीन अज्ञात युवकों ने हॉस्टल संचालक समेत...

लाल चींटी की चटनी क्यों खाते हैं झारखंड के आदिवासी? स्वाद...

रांची: झारखंड अपनी प्राकृतिक सुंदरता, जंगलों और समृद्ध आदिवासी संस्कृति के लिए देशभर में अलग पहचान रखता है। यहां के पारंपरिक खान-पान में भी...

Ranchi Transport News:रांची में 281 मालवाहक वाहन वर्षों से Tax बकायेदार,...

रांची में 281 मालवाहक वाहन 12 से 14 साल से रोड टैक्स नहीं दे रहे हैं। ऑडिट में खुलासा होने के बाद DTO ने...