तेज रफ्तार का कहर, स्कॉर्पियो व बाइक में टक्कर, 2 युवक की मौत

भागलपुर : भागलपुर के कजरैली थाना क्षेत्र स्थित ग्लोबल इंटरनेशनल स्कूल के पास शनिवार की रात तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और बाइक के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई और बाइक सवारों को करीब 50 मीटर तक घसीटते हुए ले गई। हादसे में मारे गए युवकों में से एक की पहचान मुंगेर जिला के तेघड़ा गांव निवासी अनिष कुमार सिंह के रूप में हुई है। मौके से राशी सिड्स हाईब्रिड धान के बीज की लिपलेट (पर्चा) बरामद हुई है। जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि मृतक बीज कंपनी में कार्यरत था, दूसरे युवक की पहचान फिलहाल नहीं हो पाई है।

LN Mishra 2 22Scope News

स्कॉर्पियो काफी तेज रफ्तार में थी और उस पर सवार 4 लोग नशे की हालत में थे

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि स्कॉर्पियो काफी तेज रफ्तार में थी और उस पर सवार चार लोग नशे की हालत में थे। हालांकि पुलिस ने शराब पीने की पुष्टि नहीं की है। स्कॉर्पियो कजरैली निवासी दिलीप चौधरी की बताई जा रही है। हादसे में स्कॉर्पियो सवार दो लोग भी घायल हुए हैं। घटना की सूचना मिलते ही कजरैली थाना प्रभारी जितेन्द्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया। दोनों मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़े : ट्रक और कार में जोरदार टक्कर, तीन लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर…

यह भी देखें :

राजीव ठाकुर की रिपोर्ट

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ में घर जाने की...

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ पूजा के दौरान बिहार लौटने वाले लोगों के लिए ट्रेन टिकट हमेशा बड़ी चुनौती रहता है। दिल्ली, मुंबई,...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: कैलाश हॉस्पिटल धनबाद में अब मिलेगी...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: धनबाद और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नई सुविधा उपलब्ध होने जा...

 Flood Fighting: बिहार में अब तक का सबसे अधिक गंगा जलस्तर,...

Flood Fighting पटना: बिहार में गंगा नदी के जलस्तर में इस साल रिकॉर्ड बढ़ोतरी के बावजूद बाढ़ की स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। जल...