Advertisment

कांग्रेस का नीतीश पर निशाना, कहा- तानाशाही कर रही है सरकार

गया : गयाजी स्थित कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस किया गया। जिसमें गया कांग्रेस के जिला अध्यक्ष संतोष कुमार कुशवाहा ने सीएम नीतीश कुमार और उनकी सरकार पर हमला किया है। उन्होंने कहा कि दरभंगा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को रोके जाने और उन पर एफआईआर दर्ज किए जाने के विरोध में कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने प्रेस कांफ्रेंस कर नीतीश सरकार पर तानाशाही का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की बढ़ती लोकप्रियता और जनहित के मुद्दों पर उनकी बेबाकी से सरकार घबरा गई है। यह कार्रवाई लोकतंत्र और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर सीधा हमला है, जिसे कांग्रेस किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं करेगी।

Goal 3 22Scope News

एक स्वर में वहां मौजूद सभी ने सरकार की कार्रवाई की निंदा की

इस दौरान कांग्रेस नेता राणा रंजीत सिंह सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में इस कार्रवाई की निंदा की और इसे लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ बताया। संतोष कुशवाहा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है और इस प्रकार के दमन के खिलाफ आवाज उठाती रहेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे लोकतांत्रिक तरीके से इस अन्यायपूर्ण कार्रवाई का विरोध करें।

यह भी पढ़े : राहुल गांधी बिहार के दौरे पर, जानें कब…

यह भी देखें :

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Ranchi Vidhansabha Gherao FIR: रांची विधानसभा घेराव पर पुलिस का बड़ा...

Ranchi Vidhansabha Gherao FIR: जेपीएससी परीक्षाओं की सीबीआई जांच की मांग को लेकर विधानसभा घेराव के दौरान छात्रों और पुलिस के बीच हुई झड़प...

World Elephant Day 2026: हाथियों के लिए जयपुर में बनेगा खास...

World Elephant Day 2026, जामनगर: विश्व हाथी दिवस के मौके पर अनंत अंबानी द्वारा स्थापित वनतारा ने हाथियों के संरक्षण और कल्याण से जुड़ी...

Amity University Jharkhand: कबाड़ से कमाल तक! एमिटी यूनिवर्सिटी में छात्रों...

Ranchi: Amity University Jharkhand में स्वच्छता पखवाड़ा एवं हर घर तिरंगा के तहत विद्यार्थियों के लिए पेंटिंग और वेस्ट-टू-वेल्थ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।...