Advertisement
Advertisement
Advertisement

आस्था पर कोरोना भारी, कम संख्या में गंगा घाट पर पहुंचे श्रद्धालु

बेगुसराय/झरिया/साहेबगंज : कोरोना वायरस ने इस बार भी त्योहारों का मजा खराब किया है. आज मकर संक्रांति का स्नान है, लेकिन घाटों पर श्रद्धालुओं की संख्या में काफी कमी देखी गई. वहीं बेगूसराय के मुख्य गंगा घाटों में से एक सिमरिया और झमटिया गंगा घाट है, जहां कम संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हैं. कोरोना के मद्देनजर प्रशासन ने संक्रांति का पर्व घर में मनाने और गंगा घाटों पर भी भीड़ नहीं लगाने की अपील की थी.

begusarai nakar 22Scope News

इसको लेकर घाटों के समक्ष बड़ी संख्या में पुलिस की भी नियुक्ति की गई है. जिससे गंगा घाट पर जाने वाले श्रद्धालुओं को रोका जा सके. देखा जाए तो अन्य वर्ष मकर संक्रांति के मौके पर गंगा घाटों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते थे और गंगा स्नान कर करते थे, लेकिन इस बार श्रद्धालुओं के नहीं आने से दुकानदार और पुजारियों पर भी खासा असर दिख रहा है.

jhariya makar 22Scope News

अगर बात की जाए झारखंड की तो झरिया के दामोदर नदी के मोहलबानी मुक्ति घाट में सालो से चला आ रहा मकर संक्रांति के मेला पर भी ग्रहण लग गया है. वहीं दामोदर नदी में आस्था की डुबकी लगाने पहुंच रहे श्रद्धालुओं को सुदामडीह थाना की पुलिस ने रोक दिया. प्रशासन द्वारा घर पर हीं त्योंहार मनाने की अपील की. मोहलबानी मुक्तिधाम पर संक्रांति के अवसर पर लाखों की भीड़ होती थी, लेकिन कोरोना के चलते गिने-चुने हीं लोग पहुंचे.

sahebganj makar 22Scope News

झारखंड राज्य के साहिबगंज से गुजरने वाली गंगा नदी में भी गंगा घाटों पर श्रद्धालु स्नान करने पहुंचे. हालांकि कोरोना के बढ़ते प्रकोप को लेकर श्रद्धालुओं में काफी कमी नजर आये. गंगा स्नान करने आए श्रद्धालुओं ने बताया कि 14 जनवरी मकर संक्रांति के दिन स्नान करने का एक विशेष महत्व है. बता दें कि इस बार 14 और 15 जनवरी को मकर संक्रांति रहने के कारण भी लोग कम देखे गए.

रिपोर्ट : सुमित, अनिल, अमन

फ्रंटलाइन वर्कर्स के लिए सांसद राकेश सिन्हा ने दिए कोरोना किट

Commercial Advertisment

आज का राशिफल और पंचांग 18 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 18 नवंबर 2026 (बुधवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परिवा

Nitish Setu Naming Controversy: नीतीश सेतु के नामकरण पर क्यों भड़के...

Nitish Setu Naming Controversy, पटना: कच्ची दरगाह-राघोपुर-बिदुपुर सिक्स लेन पुल का नाम नीतीश सेतु रखे जाने के बाद बिहार में सियासत तेज हो गई...

Mukesh Sahani Threat Allegation: ‘छह इंच छोटा कर देंगे’… मुकेश सहनी...

Mukesh Sahani Threat Allegation, दरभंगा: बिहार के दरभंगा जिले के कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड के महिसौत नरकटिया गांव में मंदिर निर्माण को लेकर शुरू हुआ...