Ranchi Murder : कांके डैम के पास घर में घुसकर शख्स की हत्या, इलाके में तनाव

Ranchi Murder : रांची के कांके डैम क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक और सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके को दहला दिया। अज्ञात अपराधियों ने दिनदहाड़े एक व्यक्ति की घर में घुसकर चाकू से गोदकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान रमेश उरांव के रूप में हुई है। घटना के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया।  

Ranchi Murder : गोंदा थाना का है मामला
Ranchi Murder : गोंदा थाना का है मामला

ये भी पढ़ें- Palamu Murder : महिला ने पहले पति को टांगी से काटा फिर शव को सेप्टिंक टैंक में डाला, खौफनाक घटना से कांप जाएगी रुह… 

Ranchi Murder : बच्चे का मुंडन करवाने के दौरान हादसा

जिस वक्त यह घटना हुई उस वक्त रमेश अपने घर के बाहर अपने बच्चे का मुंडन संस्कार करवा रहे थे। इस पारिवारिक खुशी के माहौल को उस वक्त गम में बदल दिया गया, जब अचानक कुछ अज्ञात हमलावर वहां पहुंचे और रमेश पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया। हमले के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।

Ranchi Murder : घटना के बाद ग्रामीणों ने कर दिया सड़क जाम
Ranchi Murder : घटना के बाद ग्रामीणों ने कर दिया सड़क जाम

ये भी पढ़ें- Khunti : पेरवाघाघ फॉल में डूबने से रिम्स के डॉक्टर की मौत, कई घायल…

दो थानों की पुलिस पहुंची मौके पर

परिजन और स्थानीय लोगों ने गंभीर रूप से घायल रमेश को आनन-फानन में रिम्स ले जाया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। हत्या की खबर फैलते ही इलाके में आक्रोश फैल गया। स्थानीय ग्रामीणों ने घटना को लेकर गहरी नाराजगी जाहिर की है और शव के साथ विरोध प्रदर्शन की आशंका जताई जा रही है।

चतह 22Scope News

ये भी पढ़ें- Jharkhand Weather Today : बचके रहना रे बाबा! तेज हवा और वज्रपात के साथ बारिश की चेतावनी… 

घटना की जानकारी मिलते ही गोंदा थाना और कांके थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। कई वरीय अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए इलाके में अतिरिक्त बल तैनात किया है।

अलिशा रानी की रिपोर्ट–

JPSC Paper Leak Case: जेपीएससी परीक्षा मामले में 10 नए आरोपियों...

 JPSC 11वीं-13वीं सिविल सेवा परीक्षा Paper Leak Case मामले में CID 10 अन्य आरोपियों के खिलाफ पूरक चार्जशीट की तैयारी कर रही है। जांच...

Jharkhand High Court: ट्रेन हादसे में टिकट नहीं मिलने पर भी...

Jharkhand High Court ने कहा कि ट्रेन हादसे में मृत यात्री का टिकट नहीं मिलने पर मुआवजे का दावा खारिज नहीं किया जा सकता। रेलवे...

Jharkhand Weather Alert: झारखंड में चक्रवात अर्नब का असर, 6 जिलों...

झारखंड में चक्रवात अर्नब का असर तेज हो गया है। 29 अक्टूबर को छह जिलों में भारी बारिश, वज्रपात और 60 किमी प्रति घंटे...