Dhanbad Murder : पत्थर से कूचकर गार्ड की हत्या से दहशत का माहौल, जांच में जुटी पुलिस…

Dhanbad Murder : धनबाद जिले के केंदुआडीह थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। श्रीराम कंपनी में कार्यरत सिक्योरिटी गार्ड की अज्ञात अपराधियों ने बेरहमी से पत्थर से कूचकर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी मच गई है।

ये भी पढ़ें- Simdega Crime : अंधेरी रात में वाहन चुरा उड़नछू हो गए चोर, पूरी घटना सीसीटीवी में कैद… 

थाना से कुछ दूरी पर ही हुआ घटना

Dhanbad Murder : घटना के बाद जुटी लोगों की भीड़
Dhanbad Murder : घटना के बाद जुटी लोगों की भीड़

घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए मामले की जांच में जुट गई है। मृतक की पहचान मिथलेश रवानी के रुप में हुई है। यह वारदात थाना से महज कुछ दूरी पर घटी, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है।

ये भी पढ़ें- Chatra Crime : गिद्धौर में ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर धराए, अंतरजिला नेटवर्क का हुआ खुलासा… 

मिली जानकारी के अनुसार, मिथलेश रवानी श्रीराम कंपनी द्वारा रखे गए पाइप की निगरानी और सुरक्षा का काम करते थे। रोज की तरह वे अपनी ड्यूटी पर तैनात थे, लेकिन देर रात किसी समय अपराधियों ने उन्हें निशाना बनाकर बुरी तरह से पत्थरों से हमला किया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

ये भी पढ़ें- Gumla : गए थे बकरी खोजने मिल गई बम! कुलमुंडा जंगल में फटा बम, ग्रामीण गंभीर… 

Dhanbad Murder : खून से सना पत्थर बरामद

सुबह घटना की जानकारी स्थानीय लोगों के माध्यम से पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही केंदुआडीह थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। घटनास्थल से कुछ पत्थर भी बरामद हुए हैं, जिन पर खून के धब्बे पाए गए हैं। पुलिस इन सुरागों के आधार पर जांच में जुटी है।

ये भी पढ़ें- Giridih Suicide : फांसी के फंदे के सहारे झूलकर युवती ने दे दी जान, तफ्तीश में जुटी पुलिस… 

जल्द होगा मामले का खुलासा, नहीं बचेंगे कातिल-थाना प्रभारी

Dhanbad Murder : घटना के बाद जुटी लोगों की भीड़
Dhanbad Murder : घटना के बाद जुटी लोगों की भीड़

केंदुआडीह थाना प्रभारी प्रमोद पांडेय ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी गई है। घटनास्थल की गहन छानबीन की जा रही है और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि बहुत जल्द अपराधी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

ये भी पढ़ें- Ramgarh Crime : स्कॉर्पियो खोला तो उड़ गए होश, बोतलों में भरी शराब के जखीरे के साथ एक गिरफ्तार… 

इस घटना से मृतक के परिवार और स्थानीय समुदाय में शोक की लहर दौड़ गई है। लोग इस नृशंस हत्या से आक्रोशित हैं और जल्द से जल्द अपराधियों को पकड़ने की मांग कर रहे हैं। हालांकि किन वजहों से हत्या को अंजाम दिया गया है इसका पता नहीं पाया है।

अनिल कुमार की रिपोर्ट–

Saffrn

Trending News

Basia Raid Update: अवैध बालू भंडारण पर सख्त कार्रवाई, 30,000 घनफीट...

 गुमला के बसिया क्षेत्र में जिला टास्क फोर्स की छापेमारी, 30,000 घनफीट अवैध बालू जब्त। 10 लोगों की संलिप्तता, प्रशासन ने शुरू की कानूनी...

Piparwar Encounter: मुठभेड़ में 4 कुख्यात नक्सली ढेर, सहदेव महतो और...

झारखंड के पिपरवार में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में 4 नक्सली ढेर। सहदेव महतो और उसकी पत्नी नताशा की मौत, इलाके में...

राहुल गांधी नागरिकता मामला : इलाहाबाद हाईकोर्ट का CBI जांच और...

लखनऊ: भारतीय राजनीति में एक नया न्यायिक भूचाल आ गया है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ एक...

30 और 31 मई को होगी BCEC परीक्षा, 22 मई को...

पटना : बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा (BCEC) 2026 आगामी 30 मई और 31 मई को आयोजित की जाएगी। 30 मई को यह परीक्षा...

राज्य के किसानों से क्रय किए गए गन्ना मूल्य का 96...

पटना : गन्ना उद्योग विभाग के निर्देश पर चीनी मिलों ने किसानों से क्रय किए गए गन्ना मूल्य का 96 फीसदी राशि भुगतान कर...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img