Khunti : पेरवाघाघ फॉल में डूबने से रिम्स के डॉक्टर की मौत, कई घायल…

Khunti : खूंटी जिले के तोरपा प्रखंड स्थित पेरवाघाघ जलप्रपात में कल एक दर्दनाक हादसा हुआ जब रांची स्थित राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (रिम्स) के कई छात्र नदी में नहाने के दौरान डूब गए। डूबने से एक डॉक्टर की मौत हो गई वहीं कई लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ये भी पढ़ें- Breaking : आ गया रिजल्ट, अजय नाथ शाहदेव बने JSCA अध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट… 

Khunti : 26 मेडिकल छात्रों की टीम गई थी पिकनिक मनाने

जानकारी के मुताबिक, रिम्स के कुल 26 मेडिकल छात्र पिकनिक मनाने के उद्देश्य से पेरवाघाघ वॉटरफॉल पहुंचे थे। सभी छात्र नदी में नहाने उतरे, जहां अचानक पानी का बहाव तेज हो गया। इसी दौरान अभिषेक माइकल खलखो, कीर्ति वर्द्धन मुंडा, जासुआ टोप्पो और अजय मोदी पानी में डूबने लगे।

ये भी पढ़ें- Jamtara : चौकीदार बहाली प्रक्रिया विवादों के घेरे में, हाईकोर्ट में रिट याचिका दर्ज… 

मौके पर मौजूद अन्य छात्रों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें बचाने का प्रयास किया और काफी मशक्कत के बाद चारों को बाहर निकाल लिया गया। इनमें अभिषेक माइकल खलखो की हालत गंभीर थी, जिसे तुरंत तोरपा रेफरल अस्पताल लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे रांची स्थित रिम्स के लिए रेफर कर दिया। रिम्स में इलाज के दौरान अभिषेक की मौत हो गई।

ये भी पढ़ें- Palamu Murder : महिला ने पहले पति को टांगी से काटा फिर शव को सेप्टिंक टैंक में डाला, खौफनाक घटना से कांप जाएगी रुह… 

कई छात्र गंभीर रुप से घायल

अन्य तीन छात्र कीर्ति वर्द्धन मुंडा, अजय मोदी और जासुआ टोप्पो का इलाज रेफरल अस्पताल में चल रहा है। डॉक्टरों ने बताया कि तीनों की हालत अब स्थिर है और उन्हें जल्द ही छुट्टी दी जा सकती है।

ये भी पढ़ें- Hazaribagh : हो जाएं सावधान! मौत का झरना जो गया वो वापस नहीं आया, अबतक इतनों ने…

स्थानीय प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जिला प्रशासन द्वारा पर्यटकों से अपील की गई है कि वे प्राकृतिक जलस्रोतों में नहाते समय पूरी सावधानी बरतें और किसी भी आपात स्थिति में स्थानीय प्रशासन को तुरंत सूचना दें। छात्रों और रिम्स के सहपाठियों में इस हादसे से गहरा शोक व्याप्त है

 

 

 

Bihar Green Cover: बिहार में ग्रीन एनर्जी और इको टूरिज्म को...

Bihar Green Cover, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है कि राज्य में पर्यावरण का संतुलन बनाए रखते हुए विकास कार्य तेजी...

Jio IPO 2026: खुलने से पहले ₹2.5 लाख करोड़ की मांग,...

Jio IPO 2026 के लिए संस्थागत निवेशकों ने ₹2.5 लाख करोड़ की शुरुआती मांग दिखाई। आईपीओ 21 से 23 अक्टूबर तक खुलेगा, जानें प्राइस...

NEET PG 2026 Counselling: झारखंड में पीजी मेडिकल एडमिशन का शेड्यूल...

 झारखंड में NEET PG 2026 के तहत MD, MS, डिप्लोमा और DNB सीटों पर दाखिले के लिए 21 से 25 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन...