Ranchi Murder : हिंदपीढ़ी में दिनदहाड़े युवक की हत्या, बवाल के बाद इलाके में तनाव…

Ranchi Murder : रांची के हिंदपीढ़ी क्षेत्र में रविवार दोपहर भट्टी चौक के पास दिनदहाड़े साहिल गद्दी उर्फ कुरकुरे नामक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना दोपहर करीब 2:30 बजे की है, जब अज्ञात अपराधियों ने साहिल को निशाना बनाकर गोली चलाई और मौके से फरार हो गए। मृतक ग्वालटोली का रहने वाला था और हाल ही में एक महीने पहले ही जेल से जमानत पर रिहा हुआ था।

ये भी पढ़ें- Ranchi Accident : सड़क बनी खून का दरिया! बेकाबू कार ने बाइक समेत कार को रौंदा, चार की दर्दनाक मौत… 

Ranchi Murder : पूर्व पार्षद के घर और एक बैंक्वेट हॉल में तोड़फोड़

हत्या की खबर फैलते ही इलाके में आक्रोश भड़क उठा। परिजनों और स्थानीय लोगों ने हत्या के विरोध में हिंदपीढ़ी नसरुद्दीन लेन में जमकर बवाल किया। भीड़ ने पूर्व पार्षद मो असलम और मो अरमान के घरों और एक बैंक्वेट हॉल में तोड़फोड़ की। गुस्साए लोगों ने वहां खड़ी एक बाइक को आग के हवाले कर दिया और कार में भी तोड़फोड़ की।

ये भी पढ़ें- Jharkhand Weather Today : बारिश ने तोड़ा रिकॉर्ड, रांची समेत कई जिलों में येलो अलर्ट जारी 

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय के नेतृत्व में हिंदपीढ़ी, सदर, चुटिया, डोरंडा और अन्य थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। हालात बिगड़ते देख पुलिस को हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा।

ये भी पढ़ें- Ranchi : सहायक आचार्य बहाली परीक्षा का परिणाम जारी, आधे से अधिक पद खाली… 

Ranchi Murder : पूर्व पार्षद का भाई हिरासत में

पुलिस ने मामले में कार्रवाई तेज कर दी है। पूर्व पार्षद मो असलम के भाई मो आसिफ को हिरासत में लिया गया है, जबकि मो अरमान की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि हत्या की साजिश मो असलम द्वारा रची गई थी, हालांकि पुलिस इसकी पुष्टि जांच के बाद करेगी।

ये भी पढ़ें- Jamshedpur को मिलने जा रहा है झारखंड का सबसे हाईटेक बस टर्मिनल, 145 करोड़ की सौगात 

आसिफ, असलम, अफरोज समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। डीएसपी ने कहा कि आरोपियों की पहचान हो चुकी है और जल्द उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। तोड़फोड़ करने वालों पर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। इलाके में फिलहाल तनावपूर्ण शांति बनी हुई है।

ये भी जरुर पढ़ें++++

Ranchi Breaking : बीजेपी ऑफिस के पास भीषण सड़क हादसा, कार और बाइक की टक्कर में तीन की दर्दनाक मौत 

Ranchi Accident : NH-39 पर भीषण सड़क हादसा, डिवाइडर से टकराई बाइक, दो युवक गंभीर… 

बुरे फंसे Rahul Gandhi! “वोट चोरी” पर चुनाव आयोग का नोटिस, मांगा जवाब… 

Saraikela Accident : खड़े ट्रक से जा टकराई तेज रफ्तार बाइक, तीन युवकों की दर्दनाक मौत… 

Ranchi Breaking : हिंदपीढ़ी में दिनदहाड़े चली गोली, युवक की मौत… 

Breaking : टाटा स्टील के सीईओ टीवी नरेंद्रन ने नेमरा में शिबू सोरेन को दी श्रद्धांजलि, सीएम हेमंत सोरेन से की मुलाकात 

AI का इंसानों पर असर: नौकरी, पढ़ाई, सरकार और लोकतंत्र में...

पहिए ने इंसान के शरीर का बोझ हल्का किया, भाप के इंजन ने मांसपेशियों की ताकत को चुनौती दी और कंप्यूटर ने गणना का...

Bihar MLC Election Result 2026: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों...

Bihar MLC Election Result 2026: बिहार विधान परिषद की शिक्षक और स्नातक कोटे की आठ सीटों के लिए मतगणना मंगलवार सुबह 8 बजे से...

Sunil Kumar CM Relief Fund Donation: ग्रामीण कार्य मंत्री सुनील कुमार...

Sunil Kumar CM Relief Fund Donation: बिहार के ग्रामीण कार्य मंत्री सुनील कुमार ने मुख्यमंत्री राहत कोष में आर्थिक सहयोग दिया है। उन्होंने ग्रामीण...