कर्नल सोफिया कुरैशी मामले में मंत्री को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत, अदालत ने की ये टिप्पणी, SIT करेगी जांच

Desk. सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह द्वारा कर्नल अधिकारी सोफिया कुरैशी के खिलाफ की गई ‘अभद्र टिप्पणी’ के लिए माफी को खारिज कर दिया है। कुरैशी ऑपरेशन सिंदूर पर मीडिया को जानकारी देने वाले तीन सैन्य अधिकारियों में से एक थीं। कोर्ट ने मंत्री को फटकार लगाते हुए माफी को ‘घड़ियाली आंसू’ करार दिया और कहा कि उनकी टिप्पणी ‘पूरी तरह से विचारहीन’ थी।

सुप्रीम कोर्ट ने गठन किया एसआईटी

साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश के मंत्री के खिलाफ एफआईआर की जांच के लिए तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों का एक विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित किया है तथा यह भी स्पष्ट किया है कि इनमें से कम से कम एक महिला होनी चाहिए।

न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने कहा, “आपने जिस तरह की अभद्र टिप्पणी की, वह पूरी तरह से बिना सोचे समझे की गई। आपको ईमानदारी से प्रयास करने से किसने रोका? हमें आपकी माफी की आवश्यकता नहीं है। हम जानते हैं कि कानून के अनुसार कैसे निपटना है।”

मंत्री पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी

न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति एन कोटिश्वर सिंह की पीठ ने शाह पर कहा, “हमें आपकी माफी की जरूरत नहीं है। आप एक सार्वजनिक व्यक्ति हैं, एक अनुभवी राजनीतिज्ञ हैं। आपको अपने शब्दों पर विचार करना चाहिए। आप अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने वाले थे, आपने रोक दिया। आप गंदी भाषा का इस्तेमाल करने वाले थे, आपको एक शब्द नहीं मिला तो आप रुक गए।”

Saffrn

Trending News

Dhananjay Kumar Putush का जनता दरबार बना जनसमस्याओं का मंच,...

Ramgarh: भाजपा नेता एवं सांसद प्रतिनिधि Dhananjay Kumar Putush द्वारा RBSS कार्यालय में 36वाँ जनता दरबार आयोजित किया गया। जनता दरबार में बड़ी संख्या में...

चास- चंदनकियारी रोड का गौरव थाती बनकर उभरेगा इजरी नदी तट...

Jharkhand: जगत के पालनहार भगवान विष्णु के छठवें अंशावतार, ज्ञान और शस्त्र के महान ज्ञाता भगवान परशुराम की महिमा भारतीय संस्कृति के कण-कण में...

झारखंड के इन जिलों में गरज-चमक के साथ होगी बारिश, IMD...

Jharkhand: झारखंड में इन दिनों मौसम में उतार चढ़ाव लगातार देखने को मिल रहा है। बीते दो-तीन दिनों से राज्य में बारिश में अचानक...

Bokaro Steel Plant की खाली जमीन पर रैयतों के साथ हल...

Bokaro: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री Champai Soren ने बोकारो स्टील प्लांट के विस्थापितों की लड़ाई को मुकाम तक पहुंचाने की घोषणा की है। वे...

मानवता की सेवा में 8 साल: रक्तदान शिविर में उमड़ा युवाओं...

Dhanbad: आज धनबाद हिरक रोड स्थित  मिलानो होटल में आज सुबह से ही हलचल तेज है । मौका है 'ह्यूमैनिटी हेल्पिंग हैंड्स' की 8वीं...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img