एक करोड़ के अफीम के साथ RJD नेता गिरफ्तार

मोतिहारी : मोतिहारी पुलिस ने एक करोड़ के अफीम के साथ राजद के अति पिछड़ा के जिला अध्यक्ष अरविंद गुप्ता बांका और यूपी के सहयोगियों के साथ कोटवा थाना की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कोटवा थाना को यह जानकारी मिली थी कि राजद के अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अरविंद गुप्ता अफीम का बहुत बड़ा माफिया हैं। नेपाल से बड़ी मात्रा में अफीम की खेप लेकर दक्षिण बिहार में उसकी सप्लाई करता था। पुलिस ने जाल बिछाया और कोटवा थाना इलाके में उनकी गिरफ्तारी की गई है।

Goal 4 22Scope News

पुलिस पूरी कुंडली खंगालने में जुटी है

वहीं पुलिस पूरी कुंडली खंगालने में जुटी है। आखिर एक करोड़ का अफीम को किन को किन को डिलीवर करना था और कौन-कौन लोग इस रैकेट में शामिल हैं। सदर एसडीपीओ-2 जितेश पांडे के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर उनकी गिरफ्तारी की गई है। पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी में इस बार राजद के अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष गिरफ्त में आ गए हैं। इन पर अलग-अलग जगहों पर तीन अलग-अलग मामले पहले से ही दर्ज हैं। पुलिस उनकी पूरी कुंडली खंगालने में जुट गई है।

यह भी पढ़े : बिना वीजा का रह रहा था दक्षिण कोरिया का नागिरक, गिरफ्तार…

यह भी देखें :

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Tiger Shroff Firing News: मुंबई में टाइगर श्रॉफ की कार पर...

टाइगर श्रॉफ पर मुंबई के जुहू में फायरिंग की खबर सामने आई है। सोशल मीडिया पर लॉरेंस गैंग के नाम से वायरल पोस्ट में...

Anant Singh News: जेडीयू विधायक अनंत सिंह ने जन सुराज प्रत्याशी...

Anant Singh News: मोकामा से जेडीयू विधायक अनंत सिंह ने पटना स्नातक सीट पर जन सुराज के प्रत्याशी अनुज सिंह के समर्थन में प्रचार...

Sonbarsha Raj Fire Incident: सहरसा के मनौरी गांव में गैस सिलेंडर...

Sonbarsha Raj Fire Incident: सोनवर्षाराज नगर पंचायत के मनौरी गांव में रविवार की शाम गैस सिलेंडर से रिसाव के कारण आग लगने से तीन परिवारों...