Advertisment

बिना वीजा का रह रहा था द. कोरिया का नागिरक, गिरफ्तार

मोतिहारी : पहलगाम हमले के बाद विदेशी नागरिकों के भारत-नेपाल सीमा के पास लगातार पकड़े जाने का सिलसिला कम नहीं हो रहा है। इससे पहले चार चीनी नागरिक, उसके बाद कनाडा के नागरिक और अब दक्षिण कोरिया का यांग से कीम नाम का युवक को अवैध रूप से रक्सौल के होटल में बिना वीजा के रहने के रूप में रक्सौल पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

Goal 7 22Scope News

बिना वीजा के ही पिछले छह महीने से रक्सौल के एक होटल में रह रहा है

रक्सौल पुलिस को जानकारी मिली थी कि दक्षिण कोरिया का एक नागरिक बिना वीजा के ही पिछले छह महीने से रक्सौल के एक होटल में रह रहा है। इसके बाद सत्यापन किया गया और उसको गिरफ्तार किया गया। दक्षिण कोरिया के नागरिक यांग से किम के पास से एक भारतीय आधार कार्ड, एक मोबाइल, एक हजार रुपए का 80 पीस नेपाली नोट, पांच सौ रुपए का 207 पीस भारतीय नोट और अन्य कागजात मिले। पुलिस पूरे मामले की तहकीकात में जुट गई है कि आखिर दक्षिण कोरिया का व्यक्ति पिछले छह महीने से रक्सौल में रहकर क्या कर रहा था। उसकी गतिविधि क्या थी। उसने किसके-किसके साथ मुलाकात की है। इसकी पूरी जानकारी मोतिहारी की रक्सौल पुलिस खगांलने में जुट गई है।

दक्षिण कोरिया के नागरिक के पास से भारतीय आधार कार्ड मिलना यह एक गंभीर विषय है

आपको बता दें कि इस दक्षिण कोरिया के नागरिक के पास से भारतीय आधार कार्ड मिलना यह एक गंभीर विषय है। साथ ही नेपाल और भारत दोनों के नोट भी मिलने से पुलिस के होश खड़े हो गए हैं। आखिर यह नेपाल भाग जाने के फिराक में था या रक्सौल में रहकर किसी गतिविधि में शामिल था। यह पूरी जानकारी मोतीहारी पुलिस जुटाने में लगी है। जानकारी मिल रही है कि कोरिया नागरिक वर्क वीजा को लेकर इंडिया में आया था। मणिपुर में वह फेसबुक के माध्यम किसी लड़की के संपर्क में आया। उसने अवैध रूप से उससे शादी की और 2019 में ही उसका वीजा खत्म हो गया था।

यह भी देखें :

अपने दोस्तों के सुझाव पर रक्सौल के रास्ते नेपाल भागने की फिराक में था

पुलिस का कहना है कि वह मणिपुर में छुप-छुपकर रह रहा था और अब वह अपने दोस्तों के सुझाव पर रक्सौल के रास्ते नेपाल भागने की फिराक में था। लगातार रक्सौल में विदेशी नागरिकों के गिरफ्तारी पर यह सवाल उठने लगे हैं कि आखिर क्या रक्सौल बॉर्डर विदेशी घुसपैठियों के लिए सबसे सेफ और बेहतर जोन बन गया है। सुरक्षा एजेंसी और इमिग्रेशन विभाग हर विदेशी नागरिकों की गतिविधि की पूरी जानकारी रखती है। इसलिए इस बार दक्षिण कोरिया नागरिक नेपाल भागने में सफल नहीं हो सका और रक्सौल के एक होटल से उसकी गिरफ्तारी कर ली गई।

यह भी पढ़े : ममताकर्मी की फंदे से लटका हुआ शव बरामद, घटनास्थल पर पहुंचे MLA…

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Ranchi Food Safety Raid: खाद्य सुरक्षा विभाग की रेड से खुली...

Ranchi Food Safety Raid: खाद्य सुरक्षा विभाग ने राजधानी रांची में मिलावटी और असुरक्षित खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए बड़ी कार्रवाई की है।...

JPSC CID Investigation: 8 घंटे की पूछताछ के बाद CID का...

JPSC CID Investigation: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) में कथित गड़बड़ियों की जांच कर रही CID ने मामले में अपनी कार्रवाई तेज़ कर दी है।...

Khunti Mob Lynching Case: बकरी चोरी के आरोप में ग्रामीणों का...

Khunti Mob Lynching Case: झारखंड के खूंटी ज़िले से एक घटना सामने आई है, जहां बकरी चोरी के शक में ग्रामीणों ने दो युवकों की...