एक्शन में ACS, आधी रात 11,801 शिक्षकों का तबादला

पटना : बिहार के शिक्षा व्यवस्था को सुधारने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी बीच बिहार सरकार के शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव (ACS) डॉ. एस सिद्धार्थ फूल एक्शन में दिखाई दे रहे हैं। बता दें कि सोमवार की आधी रात को शिक्षा विभाग के एसीएस ने 11,801 महिला शिक्षकों का तबादला कर दिया है। जिससे शिक्षक महकमे में खलबली मच गई है। देर रात ई-शिक्षा कोष पर इसकी जानकारी दी गई है। वहीं आज शिक्षकों के योगदान का आदेश जारी हो सकता है। TRE-1 और TRE-2 में सफल महिला शिक्षिकाओं का तबादला किया गया है।

LN Mishra 1 22Scope News

11,801 महिला शिक्षिकाओं का तबादला

आपको बता दें कि पोर्टल पर तबादले की विस्तृत सूची फिलहाल अपलोड नहीं की गई है। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, शिक्षकों को योगदान देने की अंतिम तिथि और संबंधित दिशा-निर्देश आज यानी मंगलवार को जारी किए जाएंगे। शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ ने हाल ही में स्पष्ट किया था कि इस बार तबादला सूची सार्वजनिक नहीं की जाएगी। शिक्षकों को तबादले की जानकारी केवल पोर्टल और उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एसएमएस के माध्यम से दी जाएगी।

यह भी देखें :

दूरी के आधार पर किया गया तबादला

बताया गया है कि यह आंतरिक और अंतर-जिला स्तर पर किया गया तबादला है, जो मुख्य रूप से दूरी के आधार पर किया गया है। संबंधित जिले में योगदान देने के बाद शिक्षकों की वरीयता को नए सिरे से निर्धारित किया जाएगा। शिक्षा विभाग से जुड़े सूत्रों का कहना है कि आज ही योगदान से संबंधित आधिकारिक आदेश जारी किया जा सकता है। बीपीएससी शिक्षक नियुक्ति के तहत 11,801 शिक्षकों का अंतर जिला तबादला हुआ है। इसमें पहले चरण में TRE-1 से 5630 और TRE-2 से 6167 शिक्षकों का स्थानांतरण किया गया। चार शिक्षकों का आवेदन निष्क्रिय किया गया है। कुल मिलाकर 11,801 शिक्षकों का तबादला हुआ है।

स्थानांतरण अद्यतन

– कुल BPSC स्थानांतरण : 11801
– ⁠TRE-1 : 5630
– ⁠TRE-2 : 6167
– ⁠निष्क्रिय शिक्षक : 4
– ⁠कुल : 11801
– ⁠प्रथम चरण TRE1 और TRE2 अंतर जिला- मध्य रात्रि में किया गया
– ⁠सभी स्थानांतरण डेटा व्यक्तिगत शिक्षा लॉगिन में (कोई सार्वजनिक सूची नहीं)

यह भी पढ़े : Bihar के इस शिक्षक ने लिया है सैन्य प्रशिक्षण, ACS को पत्र लिख मांगी सैन्य अभियान में हिस्सा लेने की अनुमति…

Puja Singhal PMLA Case: IAS पूजा सिंघल को सुप्रीम कोर्ट से...

Puja Singhal PMLA Case: झारखंड कैडर की आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सुप्रीम कोर्ट से तत्काल राहत नहीं मिली है। शीर्ष...

Dhanbad Food Raid: धनबाद में मिलावटी खाद्य पदार्थों पर बड़ी कार्रवाई,...

Dhanbad Food Raid: जिले में मिलावटी खाद्य पदार्थों की रोकथाम को लेकर जिला प्रशासन ने विशेष अभियान शुरू किया है। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी...

BIIPP 2026 Bihar: बिहार में नई औद्योगिक निवेश नीति की तैयारी,...

BIIPP 2026 Bihar: बिहार में औद्योगिक विकास को नई दिशा देने की तैयारी शुरू हो गई है। राज्य में निवेश को बढ़ावा देने और...