‘सरकार हर कदम पर किसानों के साथ, हर योजना का मिलेगा लाभ’

कटिहार : बिहार सरकार अपने किसानों के लिए लगातार कदम उठा रही है। इसी कड़ी में कटिहार के संयुक्त सहकार भवन में एक अहम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सहकारिता मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने किसानों को मिलने वाले लाभों की जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान कटिहार जिला सहकारी बैंक की ओर से ‘खाता खोलो अभियान’ और कैशलेस ऋण वितरण शिविर का आयोजन किया गया।

LN Mishra 1 22Scope News

मंत्री प्रेम ने 15 किसानों को 50-50 हजार का कैशलेस ऋण भी किया प्रदान

इस मौके पर 15 किसानों को 50-50 हजार रुपए का कैशलेस ऋण भी प्रदान किया गया। डॉ. कुमार ने बताया कि सरकार किसानों से 2425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान की खरीद कर रही है। इसके अलावा राज्य फसल सहायता योजना के तहत आपदा से प्रभावित किसानों को 15 से 20 हजार रुपए प्रति एकड़ तक मुआवजा दिया जा रहा है। मंत्री ने बताया कि अब तक राज्य में 474 प्रमुख स्तरीय सहकारी समितियों का गठन हो चुका है, जिससे 45,990 किसान सीधे लाभ उठा रहे हैं। सरकार पैक्स को एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर फंड योजना से जोड़ रही है, ताकि भंडारण और प्रोसेसिंग यूनिट्स की स्थापना हो सके।

यह भी देखें :

इस कार्यक्रम में मंत्री के साथ पूर्व डिप्टी सीएम सहित कई लोग थे मौजूद

इस कार्यक्रम में पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, सहकारी बैंक के अध्यक्ष बबलू कुमार दास, उपाध्यक्ष निरंजन प्रसाद और कटिहार डिस्टिक सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक अध्यक्ष शाहीन कलाम समेत कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि शामिल हुए। इस दौरान सरकार जॉइंट लायबिलिटी ग्रुप (JLG ) के माध्यम से भी किसानों को ऋण सुविधा उपलब्ध करा रही है। डॉ. प्रेम कुमार ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया कि कोई भी किसान सरकारी योजनाओं से वंचित न रह जाए।

यह भी पढ़े : Bihar में कृषि एवं संबद्ध कृषि क्षेत्रों को सहकारिता के माध्यम से बनायें सशक्त- डॉ प्रेम कुमार

रतन कुमार की रिपोर्ट

Mati Purvanchal Mahotsav: सीएम सम्राट चौधरी ने पूर्वांचल की विभूतियों को...

Mati Purvanchal Mahotsav, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शनिवार को पटना स्थित ऊर्जा ऑडिटोरियम में आयोजित 9वें माटी-पूर्वांचल महोत्सव में शामिल हुए। ‘माटी’ संस्था की...

Bihar CM Relief Fund: डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी और मंत्री...

Bihar CM Relief Fund, पटना: बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेन्द्र ने मुख्यमंत्री राहत कोष में अपने...

Giridih News: गिरिडीह में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा...

 गिरिडीह के भेलवा निवासी और राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा के निधन पर योग सेंटर में श्रद्धांजलि सभा हुई। लोगों ने...