हार्डकोर उग्रवादी को पुलिस ने खदेड़ कर दबोचा, कर चुका है कई बड़ा कांड

गुमला : गुमला पुलिस को शुक्रवार को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने भाकपा माओवादी का हार्डकोर उग्रवादी सह सिमडेगा भाकपा माओवादी के एरिया कमांडर को गिरफ्तार किया है. एरिया कमांडर अमन नगेसिया उर्फ मनोज नगेसिया को पुलिस ने खदेड़ कर पकड़ा है.

aman nagesia1 22Scope News

इन कांडों में था शामिल

हार्डकोर भाकपा माओवादी के सक्रिय सदस्य अमन नगेसिया उर्फ मनोज नगेसिया गुमला जिले के चर्चित कई कांड में शामिल है. जिसमें जितियाटाड में पुलिस और उग्रवादी मुठभेड़, अंतिम जी एवं आशीष दा हत्याकांड, कुरूमगढ़ नवनिर्मित थाना को विस्फोट कर उड़ाने के मामले सहित कई कांड में शामिल रहे.

aman nagesia2 22Scope News

पुलिस ने नगेसिया को ऐसे किया गिरफ्तार

इस संबंध में गुमला के पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार ने प्रेस वार्ता में बताया कि पालकोट थाना क्षेत्र के कोटराकोना स्थित अपने घर पर पहुंचने की गुप्त सूचना पर पुलिस ने एक स्पेशल टीम गठित किया. जिसमें गुमला पुलिस के अलावा सीआरपीएफ बटालियन 218 के पदाधिकारी और जवान को शामिल किया गया. जब छापेमारी दल उसके घर पहुंचा तो हार्डकोर नक्सली अमर नगेसिया उर्फ मनोज नगेसिया पुलिस को देखते ही भागने लगा. इसके बाद स्पेशल टीम में शामिल पदाधिकारी और जवान ने उसे खदेड़ कर पकड़ा.

देसी पिस्तौल सहित कई हथियार बरामद

उसके पास से एक देसी पिस्तौल व जिंदा कारतूस बरामद किया गया है. इसके अलावा एक पिट्ठू बैग से करीब 6 किलो विस्फोटक और 10 पीस नन इलेक्ट्रॉनिक्स डेटोनेटर बरामद किया गया है. उपाधीक्षक मनीष कुमार ने बताया कि यह पुलिस के लिए एक बड़ी सफलता है.

रिपोर्ट: रणधीर निधी

टीपीसी के तीन उग्रवादी गिरफ्तार, प्रतिरोध सप्ताह के दौरान बड़ी घटना को अंजाम देने की थी तैयारी

Bokaro Hydra Accident: हाइड्रा की चपेट में आने से साइकिल सवार...

Bokaro Hydra Accident: चास थाना क्षेत्र के जोधाडीह मोड़ पर राष्ट्रीय उच्च पथ-32 पर हाइड्रा की चपेट में आने से एक साइकिल सवार की...

 Crime News: भभुआ की सब्जी मंडी में चाकूबाजी, 24 वर्षीय युवक...

बिहार के कैमूर जिले के भभुआ की सब्जी मंडी में चाकू मारकर 24 वर्षीय युवक की हत्या। परिजनों ने एकता चौक पर शव रखकर...

Parasnath News: पारसनाथ के जंगल में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम,...

गिरिडीह के पारसनाथ स्थित जिख्वाबेड़ा जंगल में पुलिस और CRPF के संयुक्त सर्च ऑपरेशन में 5 किलो का केन बम, कोडेक्स वायर और 38...