गुमला पुलिस को मिली बड़ी सफलता,भाकपा माओवादी से जुड़े चार हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार

Gumla- गुमला पुलिस ने भाकपा माओवादी के से जुड़े चार हार्डकोर नक्सलियों को गिरफ्तार किया है.

बताया जा रहा है कि सभी नक्सलियों की गिरफ्तारी लातेहार में भाकपा माओवादी के सब जोनल कमांडर निर्मल मिंज की गिरफ्तारी के बाद उसकी निशानदेही पर की गई है.

गिरफ्तार दो हार्डकोर नक्सलियों में सरवन सिंह, छोटू खान उर्फ सोहेब खान, आलोक बठला और सुरेंद्र तिर्की का नाम शामिल है. सरवन सिंह, छोटू खान उर्फ सोहेब खान  माओवादियों के साथ ही छोटे-मोटे अपराधी गिरोहों को हथियार की आपूर्ति किया करता था.

पुलिस ने आरोपियो के पास से एक सिंगल शॉट का राइफल, एक 315 बोर का देशी राइफल सहित अन्य समान बरामद किया है. पुलिस सभी आरोपियों से अभी पूछताछ कर रही है. नक्सलियों ने इस पूछताछ में नक्सलियों के कई ठिकाने और उनके सहयोगियों के  नाम का खुलासा किया है. हांलाकि पुलिस नक्सलियों को सहयोग करने वालों के नाम का खुलासा नहीं कर रही है.

पुलिस अधीक्षक गुमला ने चारों नक्सलियों की  गिरफ्तारी को पुलिस बड़ी सफलता माना है. साथ ही गिरफ्तारी में शामिल पुलिस कर्मियों को पुरस्कृत करने के लिए विभाग को अनुशंसा करने की बात कही है. सभी नक्सलियों की गिरफ्तारी  डुमरी, पालकोड और गुमला थाना से हुई है.

Hemant Soren News: मां रूपी सोरेन के श्राद्धकर्म के तीसरे दिन...

Hemant Soren News: दिवंगत शिबू सोरेन की पत्नी और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के श्राद्धकर्म के तीसरे दिन शनिवार को संथाली...

Jamtara Sahana Talab: जामताड़ा के सहाना तालाब में क्या हुआ गड़बड़?...

Jamtara Sahana Talab: नगर पंचायत के वार्ड संख्या 11 स्थित सहाना तालाब के जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण कार्य में कथित अनियमितता की शिकायत के बाद...

Jio AI Glass: न मोबाइल निकालने की टेंशन, न QR स्कैन...

Jio AI Glass: डिजिटल तकनीक की दुनिया में स्मार्ट वियरेबल डिवाइस का इस्तेमाल बढ़ाने की दिशा में जियो ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में...