मोतिहारी पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 14 सालों से फरार चल रहे हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार

मोतिहारी : मोतिहारी पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसटीएफ की मदद से पुलिस ने 14 वर्षों से फरार चल रहे हार्डकोर नक्सली बैधनाथ पासवान को गिरफ्तार किया है। पकड़ीदयाल के एएसपी मोहिबुल्लाह अंसारी ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि पताही थाना कांड संख्या 123/11 का नामजद अभियुक्त बैधनाथ पासवान, जो शिवहर जिले के श्यामपुर भटहा का निवासी है, जो फेनहारा थाना क्षेत्र में देखा गया है।

Goal 4 22Scope News

मोतिहारी पुलिस ने मुजफ्फरपुर STF की सहायता से छापेमारी कर उसे धर दबोचा

आपको बता दें कि इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मोतिहारी पुलिस ने मुजफ्फरपुर एसटीएफ की सहायता से छापेमारी कर उसे धर दबोचा। बैधनाथ पासवान पर आर्म्स एक्ट, रंगदारी और देशद्रोह जैसे गंभीर धाराओं के तहत मुकदमे दर्ज हैं। वह पिछले 14 वर्षों से पुलिस की पकड़ से बाहर था और लगातार नक्सली गतिविधियों में सक्रिय रहा है।

पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है – ASP अंसारी

एएसपी अंसारी ने बताया कि पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। बैधनाथ की गिरफ्तारी से पुलिस को नक्सली नेटवर्क के अन्य सदस्यों और उनकी गतिविधियों की बड़ी जानकारी हाथ लगी हैं, जिसे पुलिस गुप्त रख कर कार्यवाई कार रही हैं। इस कार्रवाई में पताही थानाध्यक्ष विनीत कुमार, अपर थानाध्यक्ष संजय चौधरी और मुजफ्फरपुर एसटीएफ की टीम की अहम भूमिका रही।

यह भी पढ़े : 3 लाख का इनामी हार्डकोर नक्सली ने किया आत्मसमर्पण

सोहराब आलम की रिपोर्ट

मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे के बाद RJD में घमासान, प्रदेश अध्यक्ष...

पटना : राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के प्रदेश प्रवक्ता व वरिष्ठ नेता मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे की घोषणा के बाद पार्टी के अंदर सियासी...

Giddi Marriage Hall Project: ₹3 करोड़ के विवाह भवन पर गिद्दी...

Giddi Marriage Hall Project: जिले के दाड़ी ब्लॉक के गिद्दी 'A' इलाके में CCL के कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) फंड से बनने वाले प्रस्तावित वेडिंग...

Nirsa Navodaya School News: निरसा नवोदय विद्यालय में आखिर ऐसा क्या...

Nirsa Navodaya School News: निरसा के जवाहर नवोदय विद्यालय के बाहर शुक्रवार को 10वीं कक्षा के एक छात्र की कथित पिटाई के बाद तनावपूर्ण स्थिति...