जेपीएससी: छठी सिविल सेवा डिप्टी कलेक्टर परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, 19 जून तक जमा करें फॉर्म

रांची: जेपीएससी ने सात वर्षों के लंबे अंतराल के बाद छठी सिविल सेवा डिप्टी कलेक्टर (सीमित) परीक्षा का पुनः विज्ञापन जारी किया है। इस विशेष भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 28 पदों पर नियुक्ति के लिए केवल झारखंड सरकार के अंतर्गत अनुकंपा पर कार्यरत कर्मियों से आवेदन मांगे गये हैं।

आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑफलाइन होगी, जिसे अभ्यर्थी 19 जून 2025 की शाम 5 बजे तक स्पीड पोस्ट, निबंधित डाक या सीधे आयोग कार्यालय में कार्य समय के दौरान जमा कर सकते हैं। आयोग ने इस बार पूर्व की वन टाइम रजिस्ट्रेशन की अनिवार्यता को समाप्त कर दिया है।

पात्रता की शर्तों के अनुसार, अभ्यर्थियों की अधिकतम आयु 1 अगस्त 2015 को 45 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। साथ ही, जिन अभ्यर्थियों ने पहले सीमित प्रतियोगिता परीक्षा में तीन बार भाग लिया है, वे इस बार परीक्षा में शामिल नहीं हो सकेंगे।

परीक्षा में तीन प्रश्नपत्र होंगे — दो वस्तुनिष्ठ (Objective) और एक विषयनिष्ठ (Subjective)। प्रत्येक प्रश्नपत्र 100 अंकों का होगा और समयावधि तीन घंटे की होगी। इस परीक्षा में किसी प्रकार की साक्षात्कार प्रक्रिया नहीं होगी।

लिखित परीक्षा में सफल होने के लिए सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को न्यूनतम 40 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य है, जबकि अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग को 5 प्रतिशत की छूट दी जायेगी।

अभ्यर्थियों के लिए यह परीक्षा एक महत्वपूर्ण अवसर है, खासकर उन लोगों के लिए जो अनुकंपा नियुक्ति के तहत राज्य सरकार की सेवा में कार्यरत हैं।

Bokaro Police Crime Report August 2026: बोकारो पुलिस की मासिक अपराध...

Bokaro Police Crime Report August 2026: पुलिस अधीक्षक, बोकारो की अध्यक्षता में मंगलवार को मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक में अगस्त 2026...

Gaya Passport Mobile Van Camp 2026: पासपोर्ट के लिए गया से...

Gaya Passport Mobile Van Camp 2026: पासपोर्ट सेवाओं को आम नागरिकों के लिए अधिक सुलभ और सुविधाजनक बनाने की दिशा में क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय,...

Bihar UAE Investment MoU: बिहार में UAE का निवेश! दुबई में...

Bihar UAE Investment MoU: बिहार में फूड प्रोसेसिंग क्षेत्र और औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है।...