RJD की तर्ज पर कांग्रेस, जरूरतमंद महिलाओं को देगी इतने रुपए

पटना : बिहार में विधानसभा चुनाव होने में अब कुछ ही महीनों का समय बचा हुआ है। इस बीच बड़े-बड़े नेताओ का बिहार आने का सिलसिला जारी है। साथ ही बिहार की जनता को लुभाने के लिए हर पार्टी नए-नए हथकंडे अपना रहे हैं। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राह पर उनकी सहयोगी पार्टी कांग्रेस भी चल पड़ी है। राजद की माई-बहिन मान योजना की तरह कांग्रेस पार्टी भी जरूरतमंद महिलाओं को हर महीने 2500 रुपए सम्मान राशि देने जा रही है। इसके लिए पार्टी की तरफ से एक नया पोस्टर जारी किया गया है।

Goal 3 22Scope News

RJD ने पिछले साल ही माई-बहिन मान योजना का कर दिया था ऐलान

आपको बता दें कि विपक्ष के नेता व पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने पिछले साल ही वादा किया है कि बिहार में राजद सरकार बनी तो वह माई-बहिन मान योजना लागू करेंगे और महिलाओं को हर महीने 2500 रुपए देंगे। उन्होंने कहा कि 2500 सीधे उनके खाते में जाएगा। सरकार बनते ही एक महीने बाद इस योजना की शुरुआत कर देंगे।

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : Tejashwi के झांसे में नहीं आएगी बिहार की जनता, ‘माई-बहिन मान योजना’ पर जदयू ने किया हमला…

महिला की बात कांग्रेस के साथ चर्चा की गई – राजेश राम

कांग्रेस भी राष्ट्रीय जनता दल की तरह 2500 महीने की राशि की घोषणा की है। महिला की बात कांग्रेस के साथ चर्चा की गई है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि जब महागठबंधन की सरकार बनेगी तब हमलोग 2500 देंगे, हम गारंटी लेते हैं। यह योजना की शुरुआत हम ने शुरू पहले की थी। कर्नाटक से यह शुरू हुआ था। इसके बाद झारखंड में भी योजना चल रही है और इसकी राशि भी बढ़ाया गया।

Rajesh Ram 1 22Scope News
महिला की बात कांग्रेस के साथ चर्चा की गई – राजेश राम

हम जो कहते हैं वह करते हैं, BJP जुमले की पार्टी है – अल्का लंबा

कांग्रेस की महिला नेत्री अल्का लंबा ने कहा कि हम जो कहते हैं वह करते हैं। बीजेपी जुमले की पार्टी है। कांग्रेस मिशन-2025 पर निकली हुई है। हम प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम को धन्यवाद देते हैं। जिसने इस चुनाव में पहली प्राथमिकता महिला को दी है। हर एक महीने के पहले दिन यह राशि भेज दिया जाएगा। साथ ही आज से कांग्रेस बिहार के हर विधानसभा में फॉर्म भरवाएगी।

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर राजेश राम ने दी श्रद्धांजलि

बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनकी 34वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यालय स्थित सदाकत आश्रम में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण पर श्रद्धांजलि अर्पित की। माल्यार्पण कर राजेश राम ने कहा कि देश की प्रगति, उन्नति, एकता और अखंडता के लिए अपना सर्वस्व अर्पण करने वाले नेता राजीव गांधी रहें।
ऐसा नेता अब देश को नहीं मिल सकता है।

विवेक रंजन की रिपोर्ट

बिहार बनेगा AI Innovation Hub: Bihar AI Policy 2026 पर विशेषज्ञों...

पटना में Bihar AI Policy 2026 पर आयोजित परामर्श बैठक में AI, स्टार्टअप, स्किल डेवलपमेंट और निवेश को बढ़ावा देने पर विशेषज्ञों ने महत्वपूर्ण...

सम्राट कैबिनेट में लिए गए कई बड़े फैसले, बिहार में 5...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आज यानी थोड़ी देर पहले एक अणे मार्ग स्थित सीएम आवास पर कैबिनेट की बैठक चल...

बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के नए कार्यालय भवन का उद्घाटन, शिक्षा...

पटना : बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के नए कार्यालय भवन के उद्घाटन किया। उन्होंन इस अवसर...