Breaking : जेल में बंद IAS विनय चौबे की बिगड़ी तबीयत, RIMS में कराया गया भर्ती…

Breaking

Ranchi : बहुचर्चित शराब घोटाले में गिरफ्तार झारखंड कैडर के वरिष्ठ IAS अधिकारी विनय चौबे की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा से राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (RIMS) लाया गया। फिलहाल वे RIMS के पेइंग वार्ड में भर्ती हैं, जहां उनका इलाज चल रहा है।

ये भी पढ़ें- Breaking : कैबिनेट की बैठक खत्म, कुल इतने प्रस्तावों पर लगी मुहर…

सूत्रों के अनुसार, विनय चौबे की तबीयत मंगलवार रात को बिगड़ी, जिसके बाद जेल प्रशासन ने उन्हें तत्काल चिकित्सा जांच के लिए RIMS रेफर किया। उन्हें डॉ. ऋषि तुहीन गुड़िया की देखरेख में रखा गया है और लगातार निगरानी की जा रही है। विनय चौबे को रिम्स में उच्च रक्तचाप व गुर्दा संबधी परेशानी के साथ भर्ती किया गया है।

ये भी पढ़ें- Breaking : झारखंड कैबिनेट से जल संसाधन आयोग के गठन को मंजूरी, ये होंगे अध्यक्ष… 

Breaking : ACB ने शराब घोटाले में किया था गिरफ्तार

गौरतलब है कि मंगलवार को एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने विनय चौबे को झारखंड के बहुचर्चित शराब घोटाले में गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था और वे बिरसा मुंडा जेल में बंद थे।

ये भी पढ़ें- Jharkhand liquor scam : शराब घोटाले में शामिल तीनों आरोपी कोर्ट में पेश, भेजे गए जेल… 

फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है, लेकिन चिकित्सकों ने कुछ दिनों तक उन्हें अस्पताल में विश्राम की सलाह दी है। इस बीच RIMS में सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन पूरी सतर्कता बरत रहा है।

सौरव सिंह की रिपोर्ट–

Bihar Police Transfer 2026: बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल! 37 अधिकारियों...

Bihar Police Transfer 2026: बिहार सरकार के गृह विभाग ने पुलिस प्रशासन में बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए 37 पुलिस अधिकारियों का तबादला...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार के हर जिले और प्रखंड में...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार में हॉकी के विस्तार और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में व्यापक योजना पर काम किया...

Sudivya Kumar Sonu Tribute: सुदिव्य सोनू के निधन से झारखंड में...

Sudivya Kumar Sonu Tribute, रांची: झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री एवं वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर राजनीतिक और सामाजिक जगत में...