Ranchi: शराब घोटाले में गिरफ्तार निलंबित IAS विनय कुमार चौबे ने हाईकोर्ट में दी गिरफ्तारी को चुनौती

Ranchi: शराब घोटाले के मामले में गिरफ्तार निलंबित IAS अधिकारी विनय कुमार चौबे ने अपनी गिरफ्तारी के खिलाफ झारखंड हाई कोर्ट में याचिका दायर की है। याचिका में उन्होंने भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की कार्रवाई को अवैध और अनुचित करार दिया है।

20 मई को ACB ने विनय चौबे को 38 करोड़ रुपए से अधिक के शराब घोटाले में गिरफ्तार किया था। उन पर झारखंड में सरकारी शराब वितरण प्रणाली से जुड़ी भारी अनियमितताओं में लिप्त होने का आरोप है। जांच के दौरान चौबे की भूमिका पर गंभीर सवाल उठे, जिसके बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया था।

गिरफ्तारी को लेकर उठाए सवाल:

विनय चौबे की ओर से दायर याचिका में कहा गया है कि गिरफ्तारी बिना पर्याप्त साक्ष्य के की गई, जो कानून का दुरुपयोग है। उन्होंने हाई कोर्ट से ACB की कार्रवाई पर रोक लगाने और जमानत देने की मांग की है।

क्या है पूरा मामला:

यह मामला झारखंड में शराब की आपूर्ति, भंडारण और बिक्री प्रणाली से जुड़े घोटाले से संबंधित है, जिसमें करोड़ों रुपए के गबन की बात सामने आई थी। इस घोटाले में कई अधिकारियों और निजी कंपनियों की भूमिका की जांच की जा रही है।

अब अगली सुनवाई में कोर्ट तय करेगा अगला कदम:

हाई कोर्ट में इस याचिका पर जल्द सुनवाई की उम्मीद है, जिसमें यह तय होगा कि ACB की कार्रवाई को वैध माना जाए या नहीं।

रिपोर्टः नीरज आर्य

 

Chas Gambling Den Raid : चास में जुआ अड्डे पर पुलिस...

Chas Gambling Den Raid: चास पुलिस ने जुआ के एक अड्डे पर छापेमारी कर 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से...

Koderma Oil Tanker Accident: कोडरमा घाटी में पलटा पाम ऑयल टैंकर,...

Koderma Oil Tanker Accident: कोडरमा घाटी के काली मंडा के निकट पाम ऑयल से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। टैंकर के सड़क...

MBBS Seats Bihar: बिहार में मेडिकल एजुकेशन को बड़ा boost, समस्तीपुर...

 बिहार के समस्तीपुर और छपरा मेडिकल कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से 50-50 MBBS सीटों पर दाखिले की अनुमति मिली है।MBBS Seats Bihar पटना:...