Breaking: 11वीं-13वीं JPSC परीक्षा के इंटरव्यू की डेट का ऐलान, जानिए कब होगा

रांची. खबर राजधानी रांची से है। झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने 11वीं-13वीं सिविल सेवा परीक्षा के इंटरव्यू की तारीख की घोषणा कर दी है। इंटरव्यू के लिए उम्मीदवारों का सत्यापन 9 जून 2025 से 22 जून 2025 तक होगा और इंटरव्यू 10 जून 2025 से 23 जून 2025 तक आयोग के कार्यलय में चलेगा। इसको लेकर आयोग ने आधिसूचना जारी कर दी है।

JPSC परीक्षा के इंटरव्यू की डेट का ऐलान

आयोग ने अपनी अधिसूचना में बताया है कि झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य (लिखित) प्रतियोगिता परीक्षा-2023 (विज्ञापन सं0-01/2024) का परीक्षाफल प्रकाशित कर दिया गया है। साक्षात्कार हेतु सफल उम्मीदवारों का अभिलेख सत्यापन क्रमशः दिनांक 09.06.2025 से दिनांक-22.06.2025 तक पूर्वाह्न 10:00 बजे से एवं साक्षात्कार क्रमशः दिनांक-10.06.2025 से दिनांक-23.06.2025 तक पूर्वाह्न 09:30 बजे से आयोग कार्यालय में निर्धारित है।

e-Call Letter आयोग की वेबसाइट होगा डाउनलोड

अभिलेख सत्यापन एवं साक्षात्कार हेतु उम्मीदवार अपना e-Call Letter दिनांक-24.05.2025 से आयोग की वेबसाइट www.jpsc.gov.in से अपना अनुक्रमांक एवं जन्मतिथि डालकर डाउनलोड कर सकेंगे। उम्मीदवार विज्ञापन में निदेशित वांछित प्रमाण पत्रों/अभिलेखों के साथ आयोग कार्यालय में ससमय उपस्थित होना सुनिश्चित करेंगे। उम्मीदवारों को Call Letter डाक द्वारा नहीं भेजे जाएंगे। e-Call Letter में उम्मिदवारों के अभिलेख सत्यापन की तिथि, साक्षात्कार की तिथि एवं स्वास्थ्य जांच की तिथि अंकित रहेगी।

आयोग की वेबसाइट से e-Call Letter डाउनलोड नहीं होने की स्थिति में आयोग के हेल्पलाईन नं0-+919431301419/+919431301636 एवं E-mail id-helpdesk@jpsc.gov.in पर कार्यदिवस में पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 5:00 बजे तक सम्पर्क कर सकते है। यदि कोई अभ्यर्थी किसी कारणवश वेबसाइट से अपना e-Call Letter प्राप्त नहीं कर पाते हैं तो वे आयोग के पूछताछ काउन्टर पर दिनांक-09.06.2025 से पहले कार्यालय अवधि में अपना अनुक्रमांक एवं जन्म तिथि सहित आवेदन देकर प्राप्त कर सकते हैं।

JPSC मुख्य परीक्षा के रिजल्ट को लेकर हो रहा था प्रदर्शन

बता दें कि, तकरीबन 10 महीने के अंतराल के बाद 11वीं-13वीं मुख्य परीक्षा का रिजल्ट 20 मई को जारी किया गया था।जेपीएसी मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी करने के लिए छात्र लगातार मांग कर रहे थे। इसको लेकर लगातार प्रदर्शन भी किया जा रहा था। इस कड़ी में छात्रों ने जेपीएससी मुख्यालय का भी घेराव किया था। इस बीच अभ्यर्थियों का एक प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल संतोष गंगवार से भी मिला था।

Mudma Jatra 2026: मुड़मा जतरा की सुरक्षा को लेकर मंत्री शिल्पी...

Mudma Jatra 2026, रांची: ऐतिहासिक 40 पड़हा मुड़मा जतरा के सफल, सुरक्षित और सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर झारखंड सरकार की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता...

Bihar AI Policy 2026: बिहार में हर साल एक लाख युवाओं...

Bihar AI Policy 2026: बिहार को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और नई तकनीक के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने की दिशा में सरकार ने पहल...

Chatra Vehicle Checking Campaign: चतरा में ओवरलोडिंग पर शिकंजा, शिवपुर में...

Chatra Vehicle Checking Campaign: झारखंड के चतरा जिले में सिमरिया-टंडवा मुख्य मार्ग पर शिवपुर के पास गुरुवार को परिवहन विभाग ने विशेष वाहन जांच...