छठ घाटों पर अवैध कब्जा और वसूली करने पर हो सकता है FIR दर्ज, नगर निगम ने दिए निर्देश

commercial advertisement
Ad

Ranchi: लोक आस्था का महापर्व छठ को लेकर शहर में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। लेकिन कुछ असामाजिक तत्व छठ घाटों पर अवैध कब्जा करने और श्रद्धालुओं से वसूली करने की कोशिश कर रहे हैं। यह जानकारी छठ घाट निरीक्षण के दौरान और कुछ श्रद्धालुओं द्वारा नगर निगम को दी गई।

अवैध कब्जा और वसूली पर निगम सख्तः

मामला संज्ञान में आने के बाद नगर निगम ने पत्र जारी कर बताया कि हाल के दिनों में यह पाया गया कि कुछ असामाजिक तत्व सफाई के बाद स्थान पर अपने नाम, मोहल्ले या संगठन का नाम लिखकर कब्जा कर रहे हैं। यह गतिविधि न केवल अनुचित है, बल्कि सार्वजनिक स्थलों की सुंदरता और श्रद्धालुओं के बीच संबंध को प्रभावित कर सकती है। नगर निगम ने कई प्रमुख छठ घाटों पर अवैध रूप से कब्जा करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की बात कही।

कड़ी कार्रवाई के निर्देश:

नगर निगम ने इंफोर्समेंट टीम को ऐसे तत्वों से कड़ाई से निपटने के निर्देश जारी किए हैं। निगम ने इंफोर्समेंट टीम से सभी तालाबों और घाटों का निरीक्षण कर ऐसे व्यक्तियों की पहचान करने, किसी व्यक्ति या संस्था द्वारा स्थान चिन्हित करने, नाम लिखने या कब्जा करने पर कड़ी कार्रवाई, अवैध वसूली या दबाव डालने वालों पर एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने और सभी चिन्हित और लिखे गए नाम हटाने को हटाने का निर्देश दिया है।

 

 

 

 

Latest

Newsletter

spot_img

Don't miss

वाहन जांच में 2.6 किलो गांजा बरामद, नेपाल का युवक गिरफ्तार

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले में मादक पदार्थों के...
spot_imgspot_img

Ranchi Cyber Fraud: ऑनलाइन निवेश और Trading के नाम पर तीन लोगों से 18.68 लाख रुपये की ठगी, साइबर थाना में केस दर्ज

रांची में ऑनलाइन निवेश, ट्रेडिंग और टास्क के नाम पर तीन लोगों से 18.68 लाख रुपये की साइबर ठगी हुई। पुलिस ने आरोपियों के...

Ranchi Crime: ‘परी से मिलाने’ के झांसे में हत्या का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, नेशनल वेटलिफ्टर भी निकला आरोपी

रांची के खोरहाटोली में रमेश ठाकुर हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा किया। 'परी से मिलाने' और तंत्र-मंत्र के झांसे के आरोपों के बीच तीन...

JPSC Recruitment: 18 साल बाद भी नहीं आया Assistant Professor भर्ती का रिजल्ट, CBI जांच में सामने आईं गंभीर गड़बड़ियां

जेपीएससी की असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती प्रक्रिया पर फिर सवाल उठे हैं। 18 साल बाद भी टीआरएल भर्ती का परिणाम लंबित है, जबकि सीबीआई जांच...