Durgawati नदी पर जल्द ही बनेगा पुल, स्थल निरीक्षण से स्थानीय लोगों में ख़ुशी…

कैमूर: कैमूर के रामगढ विधानसभा क्षेत्र अन्तरगत मानिकपुर दुघरा गांव में लंबे समय से पुल की मांग अब साकार होने जा रही है। अब लोगों में उम्मीद जगी है कि बहुत जल्द यहां पुल का निर्माण किया जायेगा जिससे करीब 12-15 किलोमीटर की दुरी घट कर महज 2 किलोमीटर की रह जाएगी। दरअसल रामगढ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत दुघरा गांव में दुर्गावती नदी पर पुल की मांग लंबे से समय से की जा रही थी। Durgawati

गुरुवार को पुल निर्माण को लेकर ग्रामीण कार्य विभाग के अधिकारियों ने स्थल निरीक्षण किया जिसके बाद अब लोगों के चेहरे पर उम्मीद की किरण दिखाई दे रही है। अधिकारियों के द्वारा स्थल निरीक्षण के दौरान भीषण गर्मी के बावजूद स्थानीय ग्रामीण धूप में खड़े दिखे। स्थानीय लोगों ने बताया कि दुर्गावती नदी पर बरसात के दौरान पानी भर जाने की वजह से लोगों को प्रखंड मुख्यालय और दिल्ली कोलकाता हाईवे पर जाने के लिए 12-15 किलोमीटर घूम कर जाना पड़ता था। अब पुल बन जाने से यह दूरी महज दो किलोमीटर हो जाएगी।  Durgawati  Durgawati  Durgawati  Durgawati  Durgawati 

LN Mishra 1 22Scope News

यह भी पढ़ें – Taste ही नहीं रोजगार भी देती है मुजफ्फरपुर की लीची

इतना ही नहीं इमरजेंसी के वक्त बीमार लोगों को अक्सर अस्पताल ले जाने के क्रम में ही मौत हो जाती थी लेकिन जब यहां पुल बन जायेगा तो लोगों को समय पर इलाज भी मिल सकेगा साथ ही गांव के बच्चे उच्च शिक्षा के लिए गांव से बाहर भी जा पाएंगे। पुल के लिए स्थल निरीक्षण भर से ही स्थानीय लोगों के चेहरे पर काफी ख़ुशी देखी गई। स्थल निरीक्षण करने पहुंचे ग्रामीण कार्य विभाग के सहायक अभियंता अद्वित ने बतया कि दुघरा मानिकपुर में सुवरा नदी और दुर्गावती नदी का मिलान होता है। इस जगह पर स्थानीय लोग लंबे समय से पुल निर्माण की मांग कर रहे थे और इसी को लेकर आज स्थल निरीक्षण किया गया है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  कल Jamalpur आयेंगे रेल मंत्री, 17 साल बाद रेल मंत्री के आगमन से लोगों को बड़ी उम्मीदें

कैमूर से देवव्रत तिवारी की रिपोर्ट

JSSC Excise Constable Recruitment: 1941 उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर! JSSC...

JSSC Excise Constable Recruitment: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने आबकारी कांस्टेबल प्रतियोगी परीक्षा-2023 के लिए मेडिकल जांच का शेड्यूल जारी करके भर्ती प्रक्रिया को...

Deoghar Nagar Nigam: सावन शुरू होने से पहले बाबा मंदिर रोड...

Deoghar Nagar Nigam: श्रावण के पवित्र महीने की तैयारियों के बीच, देवघर नगर निगम के कामकाज पर सवाल उठाए जा रहे हैं। बाबा बैद्यनाथ...

Garhwa News: रंका में श्रद्धा और भाईचारे के साथ निकला मुहर्रम...

Garhwa News: रंका सब-डिविजन हेडक्वार्टर और आसपास के ग्रामीण और शहरी इलाकों में मुहर्रम का त्योहार श्रद्धा, अनुशासन और धार्मिक भक्ति के साथ मनाया...