Bathroom में नहा रही थी महिला, पति ने खुलवाया दरवाजा फिर कर दिया कांड…

औरंगाबाद: औरंगाबाद से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां एक सनकी पति ने अपनी पत्नी की गला दबा कर हत्या कर दी। पत्नी की हत्या के बाद आरोपी पति फरार हो गया वहीं परिजनों में कोहराम मच गया। घटना औरंगाबाद मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शेखपुरा गांव की है जहां रंजन राम नामक एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी सोनी देवी की गला दबा कर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि मृतिका स्नान करने बाथरूम में गई थी तभी पति ने दरवाजा खुलवाया और गला दबा कर उसकी हत्या कर दी। Bathroom  Bathroom Bathroom Bathroom 

घटना के बाद मृतिका की सास ने हल्ला मचाया जिसके बाद आसपास के लोगों ने उसे अस्पताल पहुँचाया लेकिन डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर मृतका के मायके वाले भी मौके पर पहुंचे। मृतिका के पिता ने बताया कि उन्होंने 2014 में अपनी बेटी की शादी की थी। शादी के कुछ दिन बाद ही दामाद ने बेटी के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया था। कई बार दोनों के बीच सुलह भी कराई गई लेकिन जब पति नहीं सुधरा तो मृतिका अपने एक बच्चे के साथ मायके में रहने लगी थी।

Goal 6 22Scope News

यह भी पढ़ें – BJP कार्यालय बना रणक्षेत्र, जिलाध्यक्ष ने सांसद प्रतिनिधि की करवा दी पिटाई…

उन्होंने बताया कि उनके दामाद की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है और उसका रांची से इलाज चल रहा है। करीब एक महिना पहले आरोपी के पिता की मौत हो गई थी जिसके बाद मृतिका अपने ससुराल आई थी। फ़िलहाल घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में जुट गई।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   कटिहार के सोनू को Congress में मिली बड़ी जिम्मेदारी, समर्थकों में हर्ष

औरंगाबाद से रुपेश की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img