महिला की पीट कर हत्या, Police ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार

पश्चिम चंपारण: पश्चिम चंपारण के बेतिया में एक महिला की गला दबा कर हत्या करने का मामला सामने आया है। मामले में मृतिका के मायके वाले ने महिला के पति और सास पर हत्या का आरोप लगाया है। घटना की सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। घटना पश्चिम चंपारण के शिकारपुर थाना क्षेत्र के ब्लॉक रोड बरवा गांव की है।

मृतिका की पहचान धनंजय कुमार साह की पत्नी ममता देवी के रूप में की गई। मामले में मृतिका के पिता ने पति और सास पर हत्या का आरोप लगाया और कहा कि शादी के बाद से ही शराबी पति अक्सर उसके साथ मारपीट करता था। मामले में कई बार पंचायती भी की गई लेकिन आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। उन्होंने बताया कि पति अक्सर मारपीट करता था और उसी ने मार पिट कर महिला की हत्या कर दी।घटना की सूचना ग्रामीणों से मिली जिसके बाद मौके पर पहुंच कर उन्होंने मामले की सूचना स्थानीय थाना की पुलिस को दी।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में एसडीपीओ जयप्रकाश सिंह ने बताया कि शव पर चोट के कई निशान पाए गए हैं, फ़िलहाल पोस्टमार्टम के बाद ही हत्या के कारण का पता चल सकेगा। उन्होंने बताया कि एफएसएल की टीम को मौके पर बुलाया गया है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-   Airtel Office के मैनेजर को गोली मारकर अपराधियों ने लूट लिए 14 लाख, फिर पुलिस ने…

पश्चिम चंपारण से दीपक कुमार की रिपोर्ट

Police Police

Police

Bihar Paddy Procurement 2026: नवंबर से शुरू होगी धान खरीद, 50...

Bihar Paddy Procurement 2026: बिहार में किसानों से धान खरीद की प्रक्रिया नवंबर महीने से शुरू करने का निर्देश दिया गया है। मुख्यमंत्री सम्राट...

Ranchi Cyber Fraud: ₹2,000 ट्रैफिक चालान के फर्जी मैसेज से सावधान,...

रांची में साइबर अपराधी ₹2,000 के फर्जी ट्रैफिक चालान का मैसेज भेजकर लोगों को निशाना बना रहे हैं। ट्रैफिक एसपी ने अनजान लिंक पर...

Indian Army TES 56 Recruitment: 12वीं पास युवाओं को सेना में...

 Indian Army TES 56 Recruitment के लिए आवेदन 14 अक्टूबर से शुरू। 12वीं में PCM के 60% अंक और JEE Main 2026 अनिवार्य। चयनित...