मई महीने का Ration अब भी ले सकते हैं लाभुक, जून का वितरण हो चुका है शुरू…

मई माह का Ration अब भी प्राप्त कर सकते हैं लाभुक। जून महीने के लिए राशन का वितरण 22 मई से हो चुका है प्रारंभ। बायोमेट्रिक सत्यापन के बाद अब भी मई महीने का राशन प्राप्त कर सकते हैं लाभुक। जून महीने का राशन अपने नजदीकी जन वितरण प्रणाली विक्रेता के पास जाकर प्राप्त करें

पटना: राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अन्तर्गत आच्छादित लाभुकों के बीच जून 2025 के लिए राशन का वितरण प्रारंभ हो चुका है। उन्हें बीते 22 मई से ही इसका लाभ दिया जा रहा है। वहीं मई 2025 के लिए राशन का वितरण पूर्व से निर्धारित 20 मई तक हो चुका है। इसके बाद भी अगर किसी लाभुक ने मई माह के राशन को अब तक प्राप्त नहीं किया है तो वे अब भी इसे प्राप्त कर सकते हैं। Ration Ration Ration Ration Ration 

खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने इसको लेकर घोषणा की है। विभाग ने यह घोषणा विभिन्न सूचना माध्यमों से मिली उस जानकारी के बाद की है जिसमें सामने आया था कि कुछ लाभुकों ने निर्धारित तिथि तक मई महीने का राशन प्राप्त नहीं किया है। इसलिए ऐसे लाभुकों को अपना राशन प्राप्त करने का एक मौका विभाग फिर से दे रहा है।

यह भी पढ़ें – स्कूलों में MDM की नहीं हो कमी, शिक्षा विभाग के ACS ने डीएम को पत्र लिख कहा ‘रखें ध्यान..’

वैसे लाभुक जिन्होंने मई, 2025 का राशन प्राप्त नहीं किया है, वे अपने नजदीकी जन वितरण प्रणाली विक्रेता के पास प्रथम बार में ई-पॉस के माध्यम से अपना बायोमेट्रिक सत्यापन के बाद मई महीने का राशन प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही ऐसे लाभुक द्वित्तीय बार में ई-पॉस के माध्यम से अपना बायोमेट्रिक सत्यापन के बाद जून, 2025 महीने का राशन प्राप्त करेंगे।

LN Mishra 1 22Scope News

वहीं वैसे लाभुक जिन्होंने मई 2025 का राशन प्राप्त कर लिया है, उन्हें 22 मई 2025 से ही ई-पॉस के माध्यम से बायोमेट्रिक सत्यापन के बाद जून, 2025 का राशन दिया जा रहा है। इसलिए मई महीने का राशन प्राप्त कर चुके लोग अब जून महीने का राशन अपने नजदीकी जन वितरण प्रणाली विक्रेता के पास जाकर प्राप्त कर सकते हैं।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  दो दिवसीय दौरे पर BJP कार्यालय भी जायेंगे PM मोदी, प्रदेश अध्यक्ष ने कहा ‘कार्यकर्ताओं…’

Saran Flood Relief 2026: सारण में बाढ़ से मचा संकट, राहत-बचाव...

Saran Flood Relief 2026: सारण जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में राहत, बचाव और स्वास्थ्य सेवाओं...

Jamunia High Wall Illegal Coal Mining: अवैध कोयला कारोबार पर CISF...

Jamunia High Wall Illegal Coal Mining: बीसीसीएल के ब्लॉक दो क्षेत्र में अवैध कोयला खनन और इससे जुड़ी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए...

National Teacher Award 2026: धनबाद की शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय...

National Teacher Award 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर धनबाद की शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू...