मोकामा : हाथीदह पुलिस ने दो महिला तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला बेगूसराय जिले की रहने वाली है।दबोची गई महिला के बैग से 31 लीटर आफिसर च्वाइस बरामद हुई है। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने एक गुप्त सूचना के आधार पर हाथीदह टेंपो स्टैंड से दोनों महिला गुड़नी देवी और शबाना खातून को गिरफ्तार किया। दोनों महिला तस्कर मुगलसराय से शराब की खेप के साथ विक्रमशीला से हाथीदह स्टेशन उतर कर बेगूसराय जा रही थी। तभी पुलिस के हत्थे चढ़ गई। पुलिस को देखते ही दो और महिला तस्कर भागने में कामयाब रही।

मद्य निषेध की बड़ी कार्रवाई, 14,500 लीटर जावा महुआ नष्ट
बाढ़ मद्य निषेध शराब माफियाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मिसी गांव मिसी टाल एवं रामनगर दियारा में कई भट्टी को ध्वस्त किया। मद्य निषेध की टीम ने 14,500 लीटर जावा महुआ एवं 265 लीटर चुलाई शराब को नष्ट किया। वहीं कई ड्रामा और टीन को भी नष्ट किया। यह कार्रवाई मध्य निषेध के निरीक्षक आशुतोष कुमार के नेतृत्व में की गई। इस कार्रवाई से अवैध शराब माफिया में खलबली मच गई है। मद्य निषेध की कार्रवाई से शराब माफियाओं पर अंकुश लगेगी। मद्य निरीक्षक आशुतोष कुमार ने इसकी जानकारी दी।

यह भी पढ़े : दो बाइक की टक्कर में पांच युवक घायल…
यह भी देखें :
विकाश कुमार की रिपोर्ट
Highlights


