रात के अंधेरे में अपराधियों से भिड़ गए पुलिस-STF, कुख्यात अपराधी ढेर

भागलपुर : भागलपुर के नवगछिया पुलिस के रंगरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार की देर रात खेत में चले पुलिस एनकाउंटर में एक कुख्यात अपराधी ढेर हो गया। रंगरा थाना क्षेत्र के मुरली चौक से लगभग पांच सौ मीटर दूर मछली जलकर के पास एक खेत में पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अपराधी को मार गिराया। मृतक अपराधी की पहचान गुरुदेव मंडल उर्फ फूफा के रूप में की गई है। उसके कमर और सीने में गोली लगी है। मुठभेड़ में अपराधियों और पुलिस के बीच जमकर गोलीबारी भी हुई। सूत्रों के मुताबिक, वहां सात अपराधी थे लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर अन्य अपराधी भागने में सफल हो गए।

Goal 4 22Scope News

जानकारी के बाद घटनास्थल पर पहुंचे अलाअधिकारी, जांच में जुटे

घटना की जानकारी मिलते ही नवगछिया एसपी प्रेरणा कुमार, एसडीपीओ ओम प्रकाश कुमार और सर्किल इंस्पेक्टर बृजेश कुमार भारी-भरकम फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और घटनास्थल का गहन निरीक्षण किया। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई है। मुठभेड़ के बाद घटनास्थल पर जांच-पड़ताल के लिए फारेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। साक्ष्य-प्रमाण के लिए टीम मौके से सबूत जुटा रही है। वहीं घटना के बाद शव का नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया गया। वहीं इस क्रम में पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी भी करवाई की जा रही है।

पुलिस टीम की तरफ से किसी जवान के हताहत होने की सूचना नहीं है

घटना में पुलिस टीम की तरफ से किसी जवान के हताहत होने की सूचना नहीं है। बता दें कि गुरुदेव मंडल उर्फ फूफा कई बड़े आपराधिक घटना को अंजाम दे चुका है। वह फूफा जी नाम से अपना गिरोह चलाता था। इस गिरोह ने साल 2022 के अप्रैल और मई महीने के बीच में तीन बड़ी लूटकांड की घटना को भी अंजाम दिया था। इस लूटकांड में गुरुदेव मंडल मुख्य आरोपी था। वहीं मक्का लदे एक ट्रक को लूटने के बाद उसके चालक की हत्या कर दी थी। इस मामले में भी गुरुदेव मंडल फरार था। साल 2022 में ही गुरुदेव मंडल के साथ गिरोह के सदस्य नवगछिया जीरोमाइल के करीब बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे।

यह भी देखें :

गुरुदेव मंडल और फूफा पर कई अपराधिक मामले हैं दर्ज – पुलिस

पुलिस को इसकी गुप्त सूचना मिली। तत्कालीन एसपी सुशांत कुमार सरोज के निर्देश पर तत्कालीन एसडीपीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर अपराधियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जिसमें वह लोग भागने लगे। पुलिस ने कंचनपुर कदवा तक सभी को खदेड़ा था। जिसमें गुरुदेव मंडल मोटरसाइकिल पर सवाल होकर दोनों हाथ में कट्टा लेकर एसडीपीओ पर फायरिंग करने लगा था। एसडीपीओ ने जान बचाते हुए जवाबी फायरिंग में गुरुदेव मंडल के पांव में गोली मारी थी जिससे वह घायल हो गया था। घटना में तत्कालीन एसडीपीओ दिलीप कुमार की जान बाल-बाल बच गई थी। बता दें की गुरुदेव मंडल और फूफा पर पुलिस जिला नवगछिया के अलावा पूर्णिया के धमदाहा थाना में 2017 में हुए लूटकांड का मामला दर्ज हैं। वहीं कटिहार जिले के फलका थाना में भी उसके ऊपर लूटपाट का केस दर्ज हैं।

यह भी पढ़े : आपसी वर्चस्व को लेकर ट्रिपल मर्डर, गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा इलाका

राजीव ठाकुर की रिपोर्ट

Sarath Circle Office: सारठ अंचल कार्यालय में क्यों भड़के ग्रामीण? जाति-आवासीय...

Sarath Circle Office: जाति प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाण पत्र और पारिवारिक सूची बनवाने के नाम पर कथित तौर पर पैसे लिए जाने के विरोध...

Ranchi Child Missing: रांची स्टेशन से लापता 4 साल का विवान...

Ranchi Child Missing: रेलवे स्टेशन की भीड़ में अचानक गायब हुआ चार साल का मासूम आखिरकार अपने परिवार तक लौटने की राह पर है।...

Jamshedpur LIC Building Fire: बिष्टुपुर में चौथी मंजिल पर भीषण आग,...

Jamshedpur LIC Building Fire: शहर के बिष्टुपुर इलाके में शनिवार देर रात उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब LIC बिल्डिंग की चौथी मंजिल से...