महिला एएसआई पर महिला का जानलेवा हमला, गई थी शराब बरामद करने

जहानाबादः जिले के टेहटा ओपी विजयनगर में उत्पाद विभाग की टीम पर शराब कारोबारी ने हमला किया. शराब तस्करों के हमले में सब इंस्पेक्टर सविता कुमारी घायल हो गई. घायल एएसआई को अन्य पुलिसकर्मियों के सहयोग से इलाज हेतु घोसी पीएचसी में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि गुप्त सूचना मिली की विजय नगर में कुछ लोग अवैध शराब का कारोबार कर रहे हैं इसी सूचना के आधार पर सविता कुमारी दल बल के साथ विजयनगर गांव में छापामारी करने पहुंची लेकिन जैसे ही एक घर में घुसना चाहा कि अचानक लाठी से सब इंस्पेक्टर सविता कुमारी पर एक महिला सोनिया देवी ने हमला कर दिया.

गुप्त सूचना पर गई थी छापेमारी

इस हमले में एएसआई सविता कुमारी जमीन पर गिर गई. साथी पुलिसकर्मियों द्वारा उसे उठाकर इलाज हेतु घोसी पीएससी में लाया गया जहां एएसआई का डॉक्टरों द्वारा इलाज किया जा रहा है. लेकिन हमला करने वाली महिला सोनिया देवी को गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपी महिला के घर से शराब बनाने के कुछ उपकरण भी बरामद किए गये हैं.

आरोपी महिला गिरफ्तार

इस घटना की सूचना पर उत्पाद निरीक्षक राजू मिश्रा मिला घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गए हैं. उन्होंने बताया कि पुलिस पर हमला करने वाली महिला पर कानूनी कार्रवाई की जायेगी. और पता लगाया जा रहा है इस घटना में कौन-कौन लोग शामिल थे. उनको भी चिन्हित कर उन लोगों पर भी कारवाई किया जाएगा. उन्होंने कहा कि शराब माफिया पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

रिपोर्ट-गौरव

झारखंड में नहीं होगी शराब की होम डिलीवरी- सरकार

India Mobile Congress 2026: बिहार ने दिखाई डिजिटल ताकत, IT Ecosystem...

India Mobile Congress 2026: नई दिल्ली में आयोजित इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में बिहार ने Centre-State Round Table Meeting में सक्रिय भागीदारी की। कार्यक्रम...

Sudha Assam Expansion: असम में बढ़ा सुधा का कारोबार, अब एक...

Sudha Assam Expansion, पटना: बिहार स्टेट मिल्क को-ऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड (कॉम्फेड) ने अपने डेयरी ब्रांड सुधा की असम और पूर्वोत्तर राज्यों में बाजार पहुंच...

Patna Cinepolis Fine: ₹20 का पानी ₹50 में बेचना पड़ा भारी,...

Patna Cinepolis Fine: जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग, पटना ने सिनेमा हॉल में पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर की कथित अधिक कीमत वसूली के मामले में...