शराब माफिया उत्पाद विभाग के SI पर किया हमला

नवादा : नवादा में शराब माफिया को पकड़ने गई पुलिस पर शराब माफिया ने शराब के बोतल तोड़कर उत्पाद विभाग के एसआई रूपेश कुमार पर हमला कर दिया। जिससे उन्हें चोटे भी आई है। इलाज के लिए सदर अस्पताल में एसआई को भर्ती कराया गया है। बता दें कि बिहार में शराबबंदी एक अप्रैल 2016 से लागू है। शराबबंदी का आठ साल बीतने को है लेकिन बिहार में शराब माफियाओं का बोलबाला चल रहा है।

बात करें नवादा जिले की तो नवादा में शराब माफियाओं ने अपना कब्जा जमा लिया है। नवादा थाना के शिवदयाल बीघा गांव में उत्पाद विभाग की पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि शराब कारोबारी शराब को दूसरे राज्यों से लाकर शराब को बेच रहे हैं। आज अहले सुबह जब उत्पाद विभाग की टीम शराब माफिया को पकड़ने के लिए गई तो शराब माफियाओं ने ही उत्पाद विभाग के पुलिसकर्मी पर हमला बोल दिया।

बता दें कि शराब की बोतल तोड़कर कई बार उत्पाद विभाग के एसआई रूपेश कुमार पर हमला किया जिससे वह घायल हो गए। उत्पाद विभाग के एसआई ने बताया कि हमलोग को सूचना मिली थी कि शिवदयाल बीघा के जंगल में शराब छुपा के रखा हुआ था। जब हमलोग छापेमारी करने गए तो शराब माफिया ने हम लोगों पर हमला बोल दिया।

अनिल कुमार की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Samrat Choudhary:विश्वेश्वरैया जयंती पर CM सम्राट चौधरी ने किया नमन, राजकीय...

 पटना में भारत रत्न डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती पर राजकीय समारोह हुआ। राज्यपाल और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कियाSamrat...

Itki Missing Student:इटकी में स्कूल से 10 वर्षीय छात्र लापता, CCTV...

रांची के इटकी में कक्षा पांच का 10 वर्षीय छात्र शेख रेहान 11 सितंबर की शाम स्कूल से लापता हो गया। पुलिस CCTV फुटेज...

Agniveer Missing:चंडीगढ़ ड्यूटी ज्वाइन करने निकला Agniveer रहस्यमय तरीके से लापता,...

रांची का अग्निवीर रोहन भुटकुमार चंडीगढ़ कैंट में ड्यूटी ज्वाइन करने जाते समय लापता हो गया। मां ने टैक्सी चालक पर मारपीट और सामान...