मेला बंद कराना पुलिस को पड़ा महंगा, एएसआई घायल

नालंदाः जिले के इस्लामपुर थाना क्षेत्र के हनुमानगढ़ में मेला को बंद कराना पुलिस को भारी पड़ गया. कोरोना प्रोटोकॉल के तहत मेला के आयोजन पर रोक लगी है. ऐसे में यज्ञ के दौरान लगे मेले को पुलिस जब बंद कराने गई तब स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस का विरोध करना शुरू कर दिया. विरोध करते-करते ग्रामीण इतने उग्र हो गये की पुलिस की टीम पर ही हमला कर दिया.

पुलिस पर की रोड़ेबाजी

ग्रामीण इतने उग्र हो गये की पुलिस पर रोड़ेबाजी करते हुए जमकर हमला कर दिया. जिसमे इस्लामपुर के थाना प्रभारी घायल हो गये. स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि हनुमानगढ़ी में पिछले 2 जनवरी से महायज्ञ का आयोजन किया गया था. एस दौरान मेले का आयोजन भी किया गया था. पर मेले का आयोजन कोविड प्रोटोकॉल के खिलाफ था और प्रशासन से मेले के आयोजन को लेकर अनुमति भी नहीं ली गई थी.

मेला आयोजन को लेकर नहीं थी अनुमति

कोरोना के बढ़ रहे मामले को लेकर पुलिस मेला बंद कराने गई थी, जिसके बाद जब मेला को समाप्त कराने पुलिस जैसे ही पहुंची की असमाजिक तत्वों ने पुलिस पर हमला कर दिया. स्थानीय ग्रामीणों के हमले में थाना प्रभारी घायल हो गये. वहीं और पुलिसकर्मी जान बचाकर भागते नजर आये. पुलिस पर हमला करने को लेकर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज भी किया गया है.

रिपोर्ट-रजनीश

बिहार के तमन्ना हाशमी देंगे योगी को चुनौती, गोरखपुर से लड़ेंगे चुनाव

India Mobile Congress 2026: बिहार ने दिखाई डिजिटल ताकत, IT Ecosystem...

India Mobile Congress 2026: नई दिल्ली में आयोजित इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में बिहार ने Centre-State Round Table Meeting में सक्रिय भागीदारी की। कार्यक्रम...

Sudha Assam Expansion: असम में बढ़ा सुधा का कारोबार, अब एक...

Sudha Assam Expansion, पटना: बिहार स्टेट मिल्क को-ऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड (कॉम्फेड) ने अपने डेयरी ब्रांड सुधा की असम और पूर्वोत्तर राज्यों में बाजार पहुंच...

Patna Cinepolis Fine: ₹20 का पानी ₹50 में बेचना पड़ा भारी,...

Patna Cinepolis Fine: जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग, पटना ने सिनेमा हॉल में पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर की कथित अधिक कीमत वसूली के मामले में...