Jamshedpur में बोले ओम बिरला, देश को विकसित करना है तो सबको साथ आना होगा…

250
Jamshedpur में बोले ओम बिरला, देश को विकसित करना है तो सबको साथ आना होगा...
Jamshedpur में बोले ओम बिरला, देश को विकसित करना है तो सबको साथ आना होगा...
Advertisment

Jamshedpur : जमशेदपुर में शनिवार को सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर आयोजित प्लेटिनम जुबली समारोह में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि यदि भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है तो इसके लिए प्रत्येक नागरिक को मिलकर काम करना होगा।

Advertisment

ये भी पढ़ें- Ranchi : सिरमटोली फ्लाईओवर रैंप विवाद में अनुसूचित जनजाति आयोग ने लिया संज्ञान, रांची डीसी सहित कई अफसर दिल्ली तलब… 

Jamshedpur : आतंकवाद को समर्थन करने वाले देश को मुंहतोड़ जवाब देगा भारत-ओम बिरला

उन्होंने कहा कि भारत आज आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश सुरक्षित हाथों में है। ओम बिरला ने स्पष्ट कहा कि जो भी देश आतंकवाद को समर्थन देगा या उसे संरक्षण प्रदान करेगा, भारत उसे मुंहतोड़ जवाब देगा। यह नया भारत आत्मनिर्भर है, जो अब केवल हथियार आयात नहीं करता, बल्कि स्टार्टअप्स और तकनीक के माध्यम से उन्हें स्वदेश में निर्मित कर रहा है।

Jamshedpur कार्यक्रम में कई लोग रहे मौजूद
Jamshedpur कार्यक्रम में कई लोग रहे मौजूद

ये भी पढ़ें- Hazaribagh : 100 साल पुराने मंदिर से शिवलिंग हटाने पर बवाल, ग्रामीणों ने कर दिया… 

प्रधानमंत्री ने दुनिया को सिंदूर की कीमत समझा दी है-संजय सेठ

समारोह में रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने भी विचार रखते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने दुनिया को सिंदूर की कीमत समझा दी है। भारत ने आतंकवाद के खिलाफ जिस प्रकार से करारा जवाब दिया है, वह हमारे सैनिकों के शौर्य और पराक्रम को दर्शाता है।

ये भी पढ़ें- Ranchi Breaking : इंडस्ट्रियल एरिया में फर्नीचर दुकान में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल की टीम… 

इस अवसर पर जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो और पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने भी समारोह को संबोधित किया। कार्यक्रम की शुरुआत छऊ नृत्य के मनमोहक प्रदर्शन से हुई, इसके बाद दीप प्रज्वलन कर औपचारिक उद्घाटन किया गया। आयोजन में उद्योग, व्यापार और समाजसेवा से जुड़े कई गणमान्य लोगों को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम ने शहर में देशभक्ति और विकास के संकल्प को नई ऊर्जा दी।

लाला जबीन की रिपोर्ट–

जरुर पढ़ें- Giridih : खोरठा गायक पर युवती से दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप, आरोपी गिरफ्तार… 

जरुर पढ़ें- Love Affairs : 6 बच्चों की मां को हुआ भांजे के साथ प्यार, जेवर लेकर दोनो फरार, यहां का है मामला… 

जरुर पढ़ें- Dhanbad : निर्माणाधीन अपार्टमेंट के बेसमेंट में बुजुर्ग का शव मिलने से मची सनसनी, हत्या की आशंका… 

जरुर पढ़ें- Ranchi : ढोल नगाड़ों के साथ हिंदपीढ़ी पहुंची पुलिस, फरार आरोपियों के घर पर… 

जरुर पढ़ें- Garhwa Crime : 40 रुपए के लिए मार दी गोली, चार कुख्यात अपराधी गिरफ्तार… 

Advertisement