Advertisment

HAM के प्रखंड अध्यक्ष का अपराधियों ने किया अपहरण, पुलिस जुटी जांच में…

बेगूसराय: बड़ी खबर बेगूसराय से है जहां बिहार सरकार की सहयोगी पार्टी केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की पार्टी HAM के प्रखंड अध्यक्ष का अपराधियों ने सरेआम अपहरण कर लिया। एक राजनीतिक दल के प्रखंड अध्यक्ष राकेश कुमार साह के अपहरण की जानकारी मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई। बताया जा रहा है कि शनिवार की देर शाम साहेबपुरकमाल थाना क्षेत्र के संदलपुर निवासी हम के अध्यक्ष सह बीस सूत्री सदस्य राकेश कुमार साह का अपराधियों ने अपहरण कर लिया।

घटना के बाद से पूरा परिवार किसी अनहोनी की आशंका से सहमा हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही साहेबपुरकमाल थाना की पुलिस उनकी तलाशी में जुट गई है लेकिन करीब 24 घंटे होने के बावजूद अब तक उनका कोई सुराग नहीं मिल सका है। घटना की जानकरी मिलने के बाद बेगुसराय के एसपी मनीष भी मौके पर पहुंच कर मामले की जानकारी ली और पुलिस को कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

LN Mishra 1 22Scope News

यह भी पढ़ें – तेज प्रताप-  लालू परिवार की भटकती राजनीति

मामले में मिली जानकारी के अनुसार साहेबपुरकमाल थाना की पुलिस को लोगों ने बताया कि डब्लू यादव समेत कुछ अन्य लोग एक व्यक्ति को पकड़ कर गंगा किनारे दियारा की तरफ लेकर गए हैं। पुलिस छानबीन में पुलिस को पता चला है कि HAM प्रखंड अध्यक्ष डब्लू यादव ही अपने साथियों के साथ हम प्रखंड अध्यक्ष के घर पहुंचा था। स्थानीय लोगों ने बताया कि सभी लोग हथियार से लैस थे।

सभी जब HAM के प्रखंड अध्यक्ष के घर पहुंचे तो वहां हंगामा किया और विरोध करने पर वे लोग राकेश कुमार को जबरन हथियार के बल पर अपने साथ ले गये। घटना को लेकर परिजन कुछ भी स्पष्ट नहीं बता रहे हैं। सत्तारूढ़ दल HAM के प्रखंड अध्यक्ष की सरेआम अपहरण की सूचना पर एसपी मनीष भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने साहेबपुरकमाल एसडीपीओ के नेतृत्व में एक टीम गठित कर ताबड़तोड़ छापेमारी का निर्देश दिया है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें –   ‘मोहब्बत की सजा’, Lalu ने तेजप्रताप को पार्टी और परिवार से निकाला, कहा…

बेगूसराय से अजय शास्त्री की रिपोर्ट

Bihar Health Update: पटना के एलएनजेपी अस्पताल में 400 बेड के...

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के एलएनजेपी अस्पताल में 400 बेड के ऑर्थोपेडिक सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का उद्घाटन किया। अब एक ही छत के...

Bihar Health Update: एलएनजेपी अस्पताल में 400 बेड के Orthopedic Super...

पटना के एलएनजेपी अस्पताल में 400 बेड वाले ऑर्थोपेडिक सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का उद्घाटन। अत्याधुनिक ऑपरेशन थिएटर, आईसीयू, ट्रॉमा और स्पोर्ट्स इंजरी सेंटर की...

JPSC Scam: रांची के होटल से चलता था सेटिंग का नेटवर्क!...

जेपीएससी घोटाले की जांच में बड़ा खुलासा। सीआईडी के अनुसार मुख्य आरोपी अभय तिवारी ने रांची के एक होटल को लीज पर लेकर कथित...