Gumla: चैनपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, एक की मौत, एक गंभीर घायल

Gumla: चैनपुर थाना क्षेत्र के टोंगो संत पीटर के समीप रविवार दोपहर को दो मोटरसाइकिलों की जोरदार भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद गुमला सदर अस्पताल रेफर किया गया है।

Gumla: सड़क हादसे में एक की मौत

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान भटौली निवासी दिलधरण रौतिया (45 वर्ष) पिता स्वर्गीय पोकला रौतिया के रूप में हुई है, जिनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, पकरीटोली निवासी दुबराज रौतिया (39 वर्ष) पिता राम प्रसाद रौतिया गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के वक्त गुमला प्रभारी महेंद्र करमाली चैनपुर आ रहे थे, जिन्होंने घायल दुबराज रौतिया को तत्काल चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां से गंभीर हालत देखते हुए उन्हें गुमला सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

Gumla: आगे की कार्रवाई में जुटी पुलिस

परिजनों ने बताया कि घायल को घंटों इंतजार के बाद गुमला सदर अस्पताल ले जाया जा सका। परिजनों के मुताबिक, दिलधरण रौतिया और दुबराज रौतिया किसी काम से कासिर गए थे और वापस लौटते समय यह दुर्घटना हुई। घटना की सूचना मिलते ही चैनपुर थाना के एएसआई नंदकिशोर कुमार और पुलिस जवान मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

सुंदरम केशरी की रिपोर्ट

मुख्यालय का बड़ा फैसला, अगले आदेश तक पुलिसकर्मियों की सभी छुट्टियां...

पटना : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के बाद राजधानी पटना और बिहार के कई जिलों में छात्रों के आंदोलन और प्रदर्शन की संभावनाओं को देखते...

बिहार विधानसभा Live : आखिरी दिन भी बवाल, छात्रों पर फायरिंग...

पटना : बिहार विधानमंडल के मॉनसून सत्र का शुक्रवार को पांचवां और अंतिम दिन है। सुबह सदन की कार्यवाही शुरू होते ही माहौल गरमा...

RJD MLA भाई वीरेंद्र का बड़ा हमला, कहा- BJP का मतलब...

पटना : बिहार विधानसभा में मॉनसून सत्र चल रहा है। आज मॉनसून सत्र का पांचवां और आखिरी दिन है। इस बीच सदन के बाहर...