सिवान के कई होटल में होते हैं अवैध कारोबार, पुलिस की सुस्ती दिख रही है साफ

सिवान : सिवान जिले के बसतपुर बाजार में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक रेस्टोरेंट में युवक और युवती की मुलाकात की सूचना युवती के परिजनों को मिल गई। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच मारपीट और ईंट-पत्थरबाजी शुरू हो गई। हालात को काबू में करने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

बसतपुर बाजार स्थित रेस्टोरेंट में एक युवक और युवती मिले थे

जानकारी के अनुसार, बसतपुर बाजार स्थित रेस्टोरेंट में एक युवक और युवती मिले थे। जैसे ही इसकी जानकारी युवती के परिजनों को मिली वे तुरंत रेस्टोरेंट पहुंच गए और युवती के बारे में पूछताछ करने लगे। आरोप है कि रेस्टोरेंट संचालक ने पहले युवती के अंदर होने से इनकार किया। इसके बाद परिजन रेस्टोरेंट के बाहर ही डटे रहे। धीरे-धीरे मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई और बाजार में हलचल बढ़ने लगी।

Siwan Hotel 1 1 22Scope News

कुछ देर बाद युवती जैसे ही रेस्टोरेंट से बाहर निकली, दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई

आपको बता दें कि कुछ देर बाद युवती जैसे ही रेस्टोरेंट से बाहर निकली, दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद धक्का-मुक्की, मारपीट और ईंट-पत्थरबाजी में बदल गया। स्थिति बिगड़ते देख कई दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर दीं और बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही बसतपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन भीड़ के उग्र होने पर हल्का बल प्रयोग कर लोगों को तितर-बितर करना पड़ा। इसके बाद युवक, युवती और युवती के परिजनों को थाने ले जाकर पूछताछ की गई।

Siwan Hotel 2 1 22Scope News

पूरे मामले की जांच की जा रही है – पुलिस

पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि विवाद की शुरुआत कैसे हुई और हंगामे के दौरान कानून हाथ में लेने वाले लोगों की क्या भूमिका रही। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, कुछ स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि बाजार के कुछ रेस्टोरेंट में कथित तौर पर आपत्तिजनक गतिविधियां होती हैं और ऐसे स्थानों की नियमित जांच होनी चाहिए। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है और पुलिस ने भी इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। फिलहाल बसतपुर बाजार में स्थिति सामान्य है, लेकिन इस घटना ने कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक स्थानों पर निगरानी को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। अब सभी की निगाहें पुलिस जांच और आगे की कार्रवाई पर टिकी हैं।

Siwan Hotel 3 22Scope News

Siwan Hotel 1 22Scope News

यह भी पढ़े : सिवान जंक्शन पर RPF-CPDS की बड़ी कार्रवाई, विदेशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

रवि कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

JSSC Assistant Acharya Recruitment 2026: 7299 पदों पर आवेदन की तारीख...

 झारखंड में सहायक आचार्य के 7299 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी। 4 नवंबर तक रजिस्ट्रेशन, 6 नवंबर तक शुल्क भुगतान...

CLAT 2027: 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, 6 दिसंबर को होगी...

 CLAT 2027 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर है। प्रवेश परीक्षा 6 दिसंबर को होगी। जानें परीक्षा का पैटर्न, नेगेटिव मार्किंग और...

JTET 2026: झारखंड में 5.65 लाख अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, 986 केंद्रों...

 JTET 2026 परीक्षा 1 नवंबर को झारखंड के 986 केंद्रों पर होगी। 5.65 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे। सहायक आचार्य भर्ती आवेदन की तिथि भी...