कोरोना वायरस को लेकर झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री ने बुलाई आपात बैठक, 4 बजे होगी मीटिंग

रांची. कोरोना वायरस को लेकर झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री ने आपात बैठक बुलाई है। यह बैठक शाम 4:00 बजे झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी की अध्यक्षता में सदर अस्पताल, रांची में कोविड-19 की वर्तमान स्थिति को लेकर होगी।

कोरोना वायरस को लेकर झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री करेंगे बैठक

मंत्रालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि देशभर में एक बार फिर कोविड-19 के मामलों में वृद्धि देखी जा रही है। अब तक 270 से अधिक नए मामले सामने आ चुके हैं। विशेष चिंता का विषय है NB.1.8.1 और LF.7 जैसे नए वेरिएंट्स की उपस्थिति, जिसने स्थिति को और अधिक गंभीर बना दिया है। हाल ही में बेंगलुरु में कोविड से पहली मौत की पुष्टि भी हुई है, जिससे देशभर में सतर्कता और बढ़ गई है।

इस स्थिति को ध्यान में रखते हुए मंत्री जी इस बैठक में नई स्वास्थ्य एडवाइजरी जारी करेंगे, जो जनता और प्रशासन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होगी।

देशभर में बढ़ा कोरोना का संक्रमण

वहीं भारत में एक बार फिर कोरोना वायरस का मामला बढ़ने लगा है। पिछले एक सप्ताह में कोविड-19 के 752 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही देश में कुल कोरोना मामलों की संख्या 1,000 से अधिक हो गई है। केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली ऐसे राज्य हैं, जहां पिछले एक सप्ताह में सबसे अधिक नए संक्रमण के मामले सामने आए हैं।

NTA New Rules 2027: जेईई मेन आवेदन में लाइव फोटो अनिवार्य,...

NTA वर्ष 2027 से प्रवेश परीक्षाओं की आवेदन प्रक्रिया में बदलाव की तैयारी कर रहा है। जेईई मेन में लाइव फोटो, आधार सत्यापन, फिंगरप्रिंट...

JPSC Scam: चचेरे भाई को पास कराने के लिए 20 लाख...

 JPSC भर्ती धांधली मामले में CID जांच के दौरान चचेरे भाई को पास कराने के लिए 20 लाख की कथित डील और पूर्व चेयरमैन...

JPSC Scam: पतंजलि IAS एकेडमी के संचालक संजीत कुमार को झटका,...

 झारखंड में JPSC भर्ती परीक्षा धांधली मामले में पतंजलि IAS एकेडमी के संचालक संजीत कुमार की नियमित जमानत याचिका खारिज। CID के अनुसार, 119...