HMPV को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा का बयान – चिंता ना करें, यह कोई नया वायरस नहीं

डिजिटल डेस्क : HMPV को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा का बयान – चिंता ना करें, यह कोई नया वायरस नहीं। भारत में सोमवार को चीन में आतंक मचा रखे HMPV वायरस के 3 केस मिलने के बाद बने पैनिक की स्थिति और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से अलर्ट जारी किए जाने के बाद भारत सरकार की ओर से खुद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने सोमवार देर सायं बयान दिया है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि – ‘…ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (HMPV) वायरयस कोई नया वायरस नहीं है। इसकी पहचान सबसे पहले 2001 में ही हो गई थी।  …हम लोगों ने बैठक कर इस मुद्दे पर चर्चा की है। चिंता करने वाली कोई बात नहीं है’। 

स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा बोले – स्थिति की काफी करीब से हो रही मॉनीटरिंग..

इसी क्रम में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने आगे कहा कि – ‘…स्थिति को हम काफी करीब से मॉनिटर कर रहे हैं। इसमें चिंता की कोई बात नहीं है। यह वायरस आमतौर पर ठंड के समय में लोगों को संक्रमित करता है। …जहां तक चीन में HMPV के बढ़ते मामलों की बात हैं तो इसे लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय, आईसीएमआर और नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल की ओर से काफी करीब से नजर रखी जा रही है।

…WHO ने स्थिति का संज्ञान लिया है और शीघ्र ही अपनी रिपोर्ट हमारे साथ साझा करेगा। उसके बाद रिपोर्ट आम लोगों के साथ शेयर किया जाएगा’।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा

नड्डा ने आगे कहा – भारतीय स्वास्थ्य प्रणाली और निगरानी नेटवर्क पूरी सतर्क, चिंता ना करें…

भारत में सोमवार को HMPV वायरस के 3 केस मिलने के बाद बने पैनिक की स्थिति की चर्चा करते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने आगे कहा कि – ‘…देश की स्वास्थ्य प्रणालियां और निगरानी नेटवर्क सतर्क हैं। चिंता की कोई बात नहीं है। …हम स्थिति पर करीब से नजर रख रहे हैं।

…आज हुई बैठक में आईसीएमआर और एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम के पास उपलब्ध रेस्पिरेटरी वायरस के देश के आंकड़ों की भी समीक्षा की गई है और भारत में किसी भी सामान्य श्वसन वायरल रोगजनकों में कोई वृद्धि नहीं देखी गई है। स्थिति की समीक्षा के लिए बीते 4 जनवरी को स्वास्थ्य सेवा महानिदेशक की अध्यक्षता में संयुक्त निगरानी समूह की बैठक हुई थी’। 

सांकेतिक चित्र
सांकेतिक चित्र

इससे पहले चीन के HMPV virus को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कही थीं ये बातें…

चीन में फैले HMPV virus का आतंक अब भारत में पहुंचा है तो इसे लेकर भारत सरकार अलर्ट मोड में है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कड़ी निगरानी शुरू कर दी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि – ‘HMPV virus पहले से ही भारत सहित दुनिया भर में प्रचलन में है। इससे जुड़ी श्वसन संबंधी बीमारियों के मामले कई देशों में सामने आए हैं। वहीं आईसीएमआर और एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम (आईडीएसपी) नेटवर्क के मौजूदा आंकड़ों के आधार पर देश में इन्फ्लूएंजा जैसी बीमारी (आईएलआई) या गंभीर तीव्र श्वसन बीमारी (एसएआरआई) के मामलों में कोई असामान्य वृद्धि नहीं हुई है। …स्थिति पर नजर रखी जा रही है। आईसीएमआर पूरे वर्ष HMPV virus प्रचलन के रुझानों पर नजर रखना जारी रखेगा। हालांकि विश्व स्वास्थ्य संगठन पहले ही चीन में किए जा रहे उपायों की जानकारी दे रहा है। इसे लेकर सभी स्वास्थ्य इकाइयां अलर्ट पर हैं’।

चीन में नए खतरनाक वायरस के फैलने से लोगों में भय का माहौल।
चीन में नए खतरनाक वायरस के फैलने से लोगों में भय का माहौल।

भारत में मिले तीन HMPV virus केस को लेकर भी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दिया था ये बयान…

भारत में मिले तीन HMPV virus केस को लेकर भी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि – ‘बंगलुरू के बैपटिस्ट अस्पताल में तीन महीने की एक बच्ची को ब्रोन्कोन्यूमोनिया बीमारी के इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। बच्ची में HMPV virus होने की जानकारी मिली। उसे छुट्टी दे दी गई है।

…इसी अस्पताल में आठ महीने के बच्चे में को भी संक्रमित पाया गया। उसका तीन जनवरी 2025 को नमूना लिया गया था। बच्चे की हालत भी ठीक है। दोनों संक्रमित बच्चों और उनके परिजनों का कोई भी अंतरराष्ट्रीय यात्रा का इतिहास नहीं है’।

इसी क्रम में गुजरात में सामने आए HMPV virus वाले केस के बारे में गुजरात की राजधानी अहमदाबाद नगर निगम के स्वास्थ्य प्रभारी चिकित्सा अधिकारी भाविन सोलंकी ने कहा कि – ‘राजस्थान के डूंगरपुर के रहने वाले शिशु को श्वसन संक्रमण के लक्षणों के साथ 24 दिसंबर को अहमदाबाद के चांदखेड़ा इलाके में स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परीक्षण के बाद बच्चे को HMPV virus संक्रमित पाया गया।

… शिशु में HMPV virus का संक्रमण 26 दिसंबर को पाया गया था, लेकिन हमें इसके बारे में आज पता चला क्योंकि निजी अस्पताल ने हमें इसकी सूचना देर से दी। …शिशु को आइसोलेशन में रखा गया है। पहले बच्चे को वेंटिलेटर पर रखा गया था और उसकी हालत अब स्थिर है’।

Bihar Greenfield Airport Project: सोनपुर और अजगैबीनाथ धाम में बनेंगे नए...

Bihar Greenfield Airport Project, पटना: बिहार में हवाई कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में सोनपुर (सारण) और अजगैबीनाथ धाम (भागलपुर) में प्रस्तावित नए...

Mahabalipur Wrestling Competition: महाबलीपुर के 150 साल पुराने दंगल में राजू...

Mahabalipur Wrestling Competition, पटना: पालीगंज प्रखंड क्षेत्र के महाबलीपुर गांव में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर करीब 150 वर्षों से चली...

Purnia Kidnapping Allegation: बीमा भारती के बेटे राजा मंडल पर नाबालिग...

Purnia Kidnapping Allegation: बिहार की पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की प्रदेश उपाध्यक्ष बीमा भारती के पुत्र राजा मंडल पर एक लकड़ी...