Advertisment

शाहाबाद की धरती पर PM के कार्यक्रम को बनायेंगे सफल, भाजयुमो प्रदेश प्रवक्ता ने….

बक्सर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर बिहार आ रहे हैं। 29 मई को जहां वे राजधानी पटना में रोड शो करेंगे तो दूसरी तरफ 30 मई को रोहतास के बिक्रमगंज में एक जनसभा को संबोधित भी करेंगे। रोहतास में PM के कार्यक्रम को लेकर सोमवार को बक्सर के नगर भवन में एनडीए की एक बैठक की गई जिसमें शामिल होने के लिए केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय, ललन सिंह और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल समेत अन्य नेता पहुंचे थे।

PM के कार्यक्रम को बनायेंगे सफल :

बैठक में भाग लेने आये नेताओं का स्वागत भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता अमित पांडेय ने ज्योति चौक पर किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने भाजपा युवा मोर्चा के द्वारा शुरू किये गए प्रचार रथ को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। इस दौरान भाजयुमो प्रदेश प्रवक्ता अमित पांडेय ने कहा कि नरेंद्र मोदी जब से PM बने हैं भारत एक शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में उभर रहा है।

यह भी पढ़ें – मेक इन बिहार रेल इंजन अब दौड़ेगा अफ्रीका की पटरियों पर, उद्योग मंत्री ने कहा…

उनके नेतृत्व में पूरा देश विकास की राह पर काफी तेजी से आगे बढ़ रहा है और आज दुनिया भारत की उपलब्धियों को देख रहा है। उन्होंने कहा कि यह सौभाग्य की बात है कि PM नरेंद्र मोदी शाहाबाद की धरती पर आ रहे हैं। उनके स्वागत में बक्सर से भी हजारों की संख्या में कार्यकर्ता बिक्रमगंज जायेंगे और PM के कार्यक्रम को सफल बनायेंगे।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  तब कहां था सामाजिक न्याय, तेज प्रताप की पहली पत्नी ने पूछे तीखे सवाल, कहा ‘सब नौटंकी है…’

Jharkhand Bus Permit Crisis: 200 से अधिक बसों का Renewal अटका,...

झारखंड में बस परमिट और रिन्यूअल का काम तीन वर्षों से प्रभावित है। 200 से अधिक बसों का परमिट नवीनीकरण लंबित होने पर बस...

Ranchi Railway News: लोधमा-पिस्का Link Rail Line को मिली मंजूरी, हटिया...

रांची की लोधमा-पिस्का लिंक रेल लाइन परियोजना को झारखंड सरकार की मंजूरी मिल गई है। 17 किमी लंबी इस परियोजना से हटिया और रांची...

JPSC 14th PT Scam: 2204 सफल अभ्यर्थियों से CID ने मांगे...

 जेपीएससी 14वीं सिविल सेवा पीटी परीक्षा मामले में सीआईडी ने 2204 सफल अभ्यर्थियों से ओएमआर शीट की कार्बन कॉपी सहित साक्ष्य मांगे हैं। पूर्व...