जन सुराज के प्रदेश प्रवक्ता अमित पासवान भाजपा में शामिल, पूर्व जिला पार्षद अनिता कुमारी ने भी ली सदस्यता

‎पटना : जन सुराज के प्रदेश प्रवक्ता सह वेंडर्स एसोसिएशन के राज्य समन्वयक डॉ. अमित कुमार पासवान, मानस भूमि विद्यालय सीनियर सेकेंडरी स्कूल की निदेशक सह पूर्व जिला पार्षद अनिता कुमारी और जन सुराज के संस्थापक सदस्य कर्मवीर कुशवाहा आज अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा मीडिया सेंटर में आयोजित एक मिलन समारोह में जननायक लोक दल पार्टी ने बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा एनडीए को समर्थन देने की घोषणा की।

DIARCH Group 22Scope News

‎BJP में आए सभी लोगों का प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने पार्टी में स्वागत किया

भाजपा में आए सभी लोगों का भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने पार्टी में स्वागत किया। ‎इसके अलावा अंबेडकर छात्रावास से आए आशुतोष पासवान, विकास कुमार, राहुल कुमार, टिंकू कुमार, नीतीश कुमार, कृष्णा पासवान, शिबू कुमार, तरुण कुमार और गौतम कुमार ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। ‎इस मिलन समारोह में पार्टी में आए सभी लोगों का स्वागत करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा कि महागठबंधन सत्ता की दुकानदारी चाहता है जबकि एनडीए विकसित बिहार का सपना पूरा करना चाहता है।

BJP Milan Samaroh 1 22Scope News

जननायक लोक दल पार्टी ने भी BJP-NDA को समर्थन देने की घोषणा की है

उन्होंने कहा कि आज इस चुनाव में मतदाताओं के रुझान को देखते हुए जननायक लोक दल पार्टी ने भी भाजपा-एनडीए को समर्थन देने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि महागठबंधन आज ऐसी स्थिति में है कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष को दलित समुदाय के लोगों को अपमानित करने की बात सोशल मीडिया में लिखनी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि जनता समझ चुकी है कि जो गठबंधन आज सीट बंटवारा नहीं कर सकता, वह सरकार क्या चलाएगा? ‎उन्होंने दावा किया कि आज जो माहौल दिख रहा है, उससे स्पष्ट है कि बिहार में एक बार फिर एनडीए की सरकार बन रही है।

यह भी पढ़े : RJD व VIP सहित कई पार्टियों के नेताओं ने BJP की ली सदस्यता

Koderma Court Chief Justice Visit: कोडरमा पहुंचे झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य...

Koderma Court Chief Justice Visit: झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति महेश शरदचंद्र सोनक शनिवार को कोडरमा व्यवहार न्यायालय पहुंचे। यहां उन्होंने न्यायालय परिसर...

L Khiangte Bail Rejected: JPSC फर्जीवाड़ा मामले में एल खियांग्ते को...

L Khiangte Bail Rejected, रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की 14वीं परीक्षा में कथित फर्जीवाड़े से जुड़े मामले में गिरफ्तार आयोग के पूर्व...

Giridih Teacher Day Celebration 2026: गिरिडीह में शिक्षक दिवस पर गुरुजनों...

Giridih Teacher Day Celebration 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर गिरिडीह जिले में शिक्षकों के सम्मान में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। कहीं वरिष्ठ शिक्षक-शिक्षिकाओं...