PM के कार्यक्रम की तैयारियों का BJP प्रदेश अध्यक्ष ने लिया जायजा, कहा…

PM मोदी के बिहार आगमन के पूर्व भाजपा अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल पहुंचे विक्रमगंज, तैयारियों का लिया जायजा। कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर पूरे इलाके में उत्साह। प्रधानमंत्री मोदी बिहार दौरे पर प्रदेशवासियों को देंगे कई सौगात। भाजपा अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल का कार्यकर्ताओं से अपील, पीएम मोदी के कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने में जुटें

पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 मई को बिहार के रोहतास के विक्रमगंज आ रहे हैं। बिहार भाजपा के अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर आज विक्रमगंज पहुँचे और वहां कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ बैठक की। प्रधानमंत्री विक्रमगंज में एक विशाल रैली के जरिए अपार जनसमूह को संबोधित करेंगे। बैठक में कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गई। उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री का यह दौरा विकास की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा। PM  PM  PM  PM  PM  PM  PM  PM  PM 

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ जायसवाल ने आज विक्रमगंज में स्थानीय लोगों से भी मुलाकात की और उन्हें प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। भाजपा अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर पूरे इलाके में उत्साह है। शहर को प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर सजाया जा रहा है। लोग प्रधानमंत्री के आने का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर प्रधानमंत्री की यात्रा को ऐतिहासिक बनाने की अपील करते हुए कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता इस कार्य में अभी से जुट जाएं।

यह भी पढ़ें – RLM सुप्रीमो ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक, दिए कई निर्देश…

उन्होंने कहा कि जिस तरह से प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर आम लोगों से लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह है, उससे कहा कि पीएम मोदी की विक्रमगंज में होने वाली सभा ऐतिहासिक होगी। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी प्रधानमंत्री ने भागलपुर और मधुबनी दौरे के क्रम में बिहार को कई सौगात दी थीं। उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि रोहतास की धरती से भी वे बिहार को कई सौगातें मिलेंगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का बिहार प्रेम अब किसी से छिपा नहीं है, इस साल केंद्रीय बजट में भी केंद्र सरकार ने दिल खोलकर बिहार पर सौगातों की बारिश की थी। ऐसे में तय है कि पीएम मोदी विक्रमगंज की धरती से भी बिहार को बहुत कुछ देंगे।

LN Mishra 1 22Scope News

उन्होंने बताया कि विक्रमगंज के कार्यक्रम में आसपास के जिले के लोग भी शामिल होंगे। विक्रमगंज पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया गया। इससे पहले विक्रमगंज जाते हुए मोहिनी में पूर्व विधायक राजेश्वर राज के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. जायसवाल का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। टेढ़की पुल पर भाजपा नेता अखिलेश सिंह एवं मनीष सिन्हा के नेतृत्व में स्थानीय कार्यकर्ताओं द्वारा भी उनका स्वागत किया गया।

यह भी पढ़ें – Bapu Tower में मूर्धन्य कलाकार पद्मश्री श्याम शर्मा की कला पर आधारित शॉर्ट फिल्मों का प्रदर्शन

इससे पहले आरा जीरो माइल पर भाजपा नेता रामदिनेश यादव एवं स्थानीय कार्यकर्ताओं द्वारा तथा पिरो में भोजपुर जिलाध्यक्ष दुर्गा राज के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. जायसवाल का स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं के स्वागत से अभिभूत भाजपा अध्यक्ष डॉ जायसवाल ने कहा, “कार्यकर्ताओं का यह स्नेह एवं अपार समर्थन ही मुझे जनसेवा के पथ पर निरंतर प्रेरित करता है। आप सभी कार्यकर्ता बंधुओं के स्नेह, सम्मान और आत्मीयता से मन अत्यंत हर्षित एवं अभिभूत है। हम सबका उद्देश्य एक ही है, जनता की सेवा और संगठन का सशक्त निर्माण। जनआशीर्वाद ही हमारी ऊर्जा है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें- Bihar सरकार की बड़ी पहल, राज्य में जल सुरक्षा के साथ ही किया जायेगा सिंचाई की आधुनिकीकरण

पटना से विवेक रंजन पांडेय की रिपोर्ट

Itki Missing Student:इटकी में स्कूल से 10 वर्षीय छात्र लापता, CCTV...

रांची के इटकी में कक्षा पांच का 10 वर्षीय छात्र शेख रेहान 11 सितंबर की शाम स्कूल से लापता हो गया। पुलिस CCTV फुटेज...

Agniveer Missing:चंडीगढ़ ड्यूटी ज्वाइन करने निकला Agniveer रहस्यमय तरीके से लापता,...

रांची का अग्निवीर रोहन भुटकुमार चंडीगढ़ कैंट में ड्यूटी ज्वाइन करने जाते समय लापता हो गया। मां ने टैक्सी चालक पर मारपीट और सामान...

Jharkhand Groundwater:झारखंड के 283 गांवों के भूजल में Fluoride की अधिकता,...

 झारखंड के सात जिलों के 283 गांवों के भूजल में फ्लोराइड की अधिकता मिली है। स्कूल स्क्रीनिंग में बच्चों में डेंटल फ्लोरोसिस के मामले...