Advertisement
Advertisement

तब कहां था सामाजिक न्याय, तेज प्रताप की पहली पत्नी ने पूछे तीखे सवाल, कहा ‘सब नौटंकी है…’

पटना: राजद सुप्रीमो लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव का प्रेम प्रसंग सामने आने के बाद लालू यादव ने अपने बेटे को पार्टी और परिवार से निकाल दिया। इसके बाद तेज प्रताप की पहली पत्नी ऐश्वर्या राय ने बड़ी बातें कही है। ऐश्वर्या ने प्रेसवार्ता करते हुए कहा कि ये सब बस चुनावी स्टंट है। इन लोगों को जब पहले से सब पता था फिर मेरी शादी क्यों करवाई और मेरे साथ मारपीट क्यों किया। ये सब लोग मिले हुए हैं, कोई अलग नहीं हुआ है अलग नहीं किया गया है।

ऐश्वर्या राय ने कहा कि सबको पता है कि मेरे साथ क्या हुआ और अब ये बात मुझे मीडिया से पता चली। ये लोग अभी सामाजिक न्याय की बात करते हैं, सब मिले हुए हैं। कल लालू यादव के फैसले के बाद राबड़ी देवी उनसे मिल कर उन्हें चुप रहने के लिए बोली होंगी कि अभी चुनाव है तब तक चुप रहो उसके बाद सब ठीक हो जायेगा। इस दौरान उन्हें मीडिया से कहा कि आपलोग उनसे पूछिए कि जब उन्हें पता था तो मेरी शादी क्यों करवाई। मेरे साथ मारपीट क्यों की उनलोगों ने, उस समय सामाजिक न्याय कहां था। मेरी जिंदगी बर्बाद करने की जरूरत क्या थी। उनसे आपलोग सवाल कीजिये कि मेरे साथ ऐसा क्यों किया।

LN Mishra 1 22Scope News

यह भी पढ़ें – ‘मोहब्बत की सजा’, Lalu ने तेजप्रताप को पार्टी और परिवार से निकाला, कहा…

ऐश्वर्या राय ने कहा कि ये लोग हर बात मेरे ऊपर डाल देते हैं, आपलोग देख रहे हैं। उन्होंने खुद ही कहा है न कि 12 वर्षों से है तो इनलोगों को सब कुछ पता होगा। ये लोग अपने बेटे की गलतियों को छुपाने के लिए लड़की पर डाल देते हैं। ये लोग जो भी सामाजिक न्याय की बात कर रहे हैं सारा नौटंकी है। अब उन्हें जवाब देना होगा, अब तक हम जवाब दे ही रहे हैं, कोर्ट में लड़ ही रहे हैं और आगे भी लड़ेंगे।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   तेज प्रताप-  लालू परिवार की भटकती राजनीति

पटना से महीप राज की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

Samrat Choudhary Diwali Wishes: अंधेरे से उजाले की ओर बढ़ने का...

Samrat Choudhary Diwali Wishes: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दीपावली के अवसर पर बिहार सहित देशभर के लोगों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।...

Nisha Bhagat Case: निशा भगत की मौत पर सियासी टकराव तेज,...

Nisha Bhagat Case, गिरिडीह: आदिवासी नेत्री निशा भगत की मौत को लेकर झारखंड की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। इस मामले की...

 GPS Tracking System: हजारीबाग में 80 लाख की शराब लूट और...

हजारीबाग के चौपारण में 80 लाख की शराब लूट और ट्रक चालक की संदिग्ध हत्या पर झारखंड शराब व्यापारी संघ ने चिंता जताई। GPS...