मौसम विभाग का अलर्ट, बिहार के 27 जिलों में होगी भारी बारिश

पटना : बिहार में मौसम लगाता बदल रहा है। प्री-मानसून का समय अब खत्म होने वाला है। पटना मौसम विभाग के अनुसार, 15 जून से बिहार में मानसून आ सकता है। अभी राज्य में कहीं धूप है तो कहीं बारिश हो रही है। पटना में लोगों को गर्मी लग रही है। सुबह से ही धूप निकल रही है। मंगलवार को बिहार का सबसे ज्यादा तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ सकता है। साथ ही बारिश भी होती रहेगी।

LN Mishra 1 22Scope News

सीमांचल में भारी बारिश होने की संभावना

पटना और आसपास के जिलों में मंगलवार को थोड़ी बारिश हुई। लेकिन सीमांचल के जिलों में गरज के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। इसे देखते हुए अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर और खगड़िया जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

27 जिलों में बारिश होने की संभावना

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, आज बिहार के 27 जिलों में बारिश होने की संभावना है। इनमें से 12 जिलों में बहुत तेज बारिश हो सकती है। वहीं, 15 जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है। बारिश वाले जिलों में सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, मधुबनी, दरभंगा, सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर, खगड़िया, पटना, जहानाबाद, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, गया, लखीसराय और बेगूसराय शामिल हैं। इन जिलों में रहने वाले लोगों को बारिश के लिए तैयार रहना चाहिए।

यह भी देखें :

15 जून के बाद बिहार में मॉनसून

दूसरी ओर, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद और अरवल में मौसम सूखा रहने की संभावना है। इन इलाकों में आज सबसे ज्यादा तापमान 32 से 36 डिग्री के बीच रह सकता है। इन जिलों में गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। वहीं, मौसम विभाग का कहना है कि 15 जून से बिहार में मानसून आ जाएगा। इसके बाद तेज बारिश का दौर शुरू हो सकता है।

यह भी पढ़े : मौसम विभाग ने बिहार के 12 जिलों के जारी किया येलो अलर्ट

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Vishnupad Temple Corridor Project: गया में 2390 करोड़ की Mega योजना...

 मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गया के विष्णुपद मंदिर कॉरिडोर परियोजना की समीक्षा की। 2390 करोड़ की योजना में 694 स्ट्रक्चर, पार्किंग, घाट विकास और...

Bihar Road Project Update: Patna-Ara-Sasaram Highway समेत 18 बड़ी परियोजनाओं की...

बिहार में NHAI और MoRTH स्वीकृत सड़क परियोजनाओं की समीक्षा हुई। पटना-आरा-सासाराम प्रोजेक्ट, मोकामा-मुंगेर फोरलेन और पटना रिंग रोड पर तेजी के निर्देश।Bihar Road...

Bihar Cabinet Meeting: 22 बड़े फैसलों पर मुहर, Registration Rules 2026...

बिहार मंत्रिमंडल ने 22 अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी। Registration Rules 2026, NIFT स्थापना, महिला पुलिस के लिए स्कूटी और नए एयरपोर्ट विकास शामिल।Bihar...

Dhanbad में निजी स्कूलों की मनमानी को लेकर डीसी की विधायकों,...

Dhanbad: Dhanbad में निजी स्कूलों में मेंटनेंस और एनुअल चार्ज के नाम से री-एडमिशन लिया जा रहा है। जिसका अभिभावक संघ और कई अभिभावक...

Badkagaon में अपराधियों का तांडव, कोयला लदे हाईवा को फूंका; चालक...

Hazaribagh: एनटीपीसी की पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना क्षेत्र में अपराधियों ने एक बार फिर बड़ी घटना को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दी...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img