तेज प्रताप के लिए अहम दिन, पत्नी ऐश्वर्या से तलाक मामले में आज अहम सुनवाई

पटना : राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सुप्रीमो व पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) के लिए आज यानी 29 मई को अहम दिन रहने वाले हैं। बता दें कि उनकी पत्नी ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) के तलाक मामले की सुनवाई आज गुरुवार को पटना के फैमिली कोर्ट में होनी है। इस सुनवाई को लेकर पूरे राज्य की निगाहें कोर्ट पर टिकी हैं।

खासकर, तब जब हाल ही में तेज प्रताप यादव और अनुष्का यादव के कथित रिलेशनशिप को लेकर कई फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। यह पहली बार है जब कोर्ट में इस मुद्दे पर सुनवाई हो रही है और ऐसे में यह सुनवाई काफी अहम मानी जा रही है।

Goal 5 22Scope News

सामाजिक न्याय की गुहार और परिवार में खटास

आपको बता दें कि तेज प्रताप यादव और ऐश्वर्या राय की शादी साल 2018 में हुई थी, लेकिन यह रिश्ता ज्यादा दिन नहीं चल सका। शादी के महज एक साल बाद ही ऐश्वर्या ने तेज प्रताप और उनके परिवार पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने यह तक कहा कि पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने उन्हें बाल खींचकर मारा, गार्डों ने हाथ उठाया और उनका फोन छीन लिया गया। साथ ही उनके माता-पिता को भी अपमानित किया गया। इस विवाद ने राजनीतिक गलियारों में भी हलचल मचा दी थी।

एक बार फिर सामने आईं ऐश्वर्या

हाल ही में ऐश्वर्या राय ने मीडिया के सामने आकर एक बार फिर न्याय की गुहार लगाई। उन्होंने कहा कि उन्हें लालू परिवार से सामाजिक न्याय चाहिए। यह बयान ऐसे समय आया जब तेज प्रताप को लालू प्रसाद ने राजद से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया और परिवार से भी बाहर कर दिया। इससे यह मामला और संवेदनशील हो गया है।

यह भी देखें :

तेज प्रताप-अनुष्का विवाद

दरअसल, 24 मई 2025 को तेज प्रताप यादव के सोशल मीडिया अकाउंट से एक पोस्ट सामने आई। जिसमें कहा गया कि वह अनुष्का यादव के साथ पिछले 12 सालों से रिलेशनशिप में हैं। इस पोस्ट ने सभी को चौंका दिया। हालांकि, कुछ ही समय बाद तेज प्रताप ने इस बयान से पलटते हुए कहा कि उनकी सोशल मीडिया आईडी हैक कर ली गई थी और यह खबर झूठी है। इसके बाद अनुष्का यादव के भाई आकाश यादव ने भी लालू परिवार के खिलाफ न्याय की मांग कर दी। उन्होंने विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव और लालू प्रसाद से इस मामले में हस्तक्षेप की अपील की।

यह भी पढ़े : Breaking : कोर्ट ने कहा- ऐश्वर्या राय के साथ हुई थी घरेलू हिंसा

Ranchi India vs West Indies T20: रांची में India vs West...

Ranchi India vs West Indies T20: जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मुकाबले की मेजबानी के लिए तैयार है। भारत और वेस्टइंडीज...

Sudivya Kumar Sonu Dwadash: Giridih News: सुदिव्य कुमार सोनू के द्वादश...

Sudivya Kumar Sonu Dwadash, गिरिडीह: दिवंगत मंत्री और गिरिडीह के विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के श्राद्ध का द्वादश कार्यक्रम गुरुवार को आयोजित किया जा...

Sudivya Kumar Sonu Shraddha: सुदिव्य कुमार सोनू के श्राद्धकर्म में जुटेंगे...

Sudivya Kumar Sonu Shraddha: झारखंड के दिवंगत मंत्री और गिरिडीह के विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के द्वादशा एवं श्राद्धकर्म कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी...