तेज प्रताप को मिला मामा सुभाष का साथ! भांजे के लिए संभालेंगे मोर्चा!

पटना : बिहार में इन दिनों तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) और अनुष्का यादव (Anushka Yadav) प्रकरण को लेकर के सियासी घमासान मचा हुआ है। जनता दल यूनाइटेड (JDU) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) भी लालू परिवार पर हमलावर है। इस बीच में तेज प्रताप यादव के मामा पूर्व सीएम राबड़ी देवी (Rabri Devi) के भाई व पूर्व राज्यसभा सांसद सुभाष यादव (Subhash Yadav) तेज प्रताप के पक्ष में खुलकर समर्थन में आ रहे हैं। न्यूज 22स्कोप से बात करते हुए सुभाष यादव ने कहा कि तेज प्रताप के साथ जो हुआ वह गलत हुआ। सिर्फ एक सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट होने से कोई व्यक्ति पार्टी और परिवार से नहीं निकल सकता, इसके पीछे गहरी साजिश हुई है।

Goal 6 22Scope News

तेज प्रताप के पीछे कई लोग हैं जो करना चाहते हैं बदनाम – सुभाष यादव

वहीं पूर्व सांसद सुभाष यादव ने कहा कि इसके पीछे कई लोग हैं जो तेज प्रताप आपको बदनाम करना चाहते हैं। तेज प्रताप को राजनीति में बाहर करना चाहते हैं। साथ ही सुभाष यादव ने कहा कि तेज प्रताप यादव को मीडिया के सामने आकर अपनी बातें रखनी चाहिए। आखिर क्या हुआ है। जबतक वह नहीं बोलेगा तब तक यह चर्चाएं होती रहेंगी। आखिर चल क्या रहा है। यह पब्लिक को मालूम चलना चाहिए। सुभाष ने इशारों-इशारों में लालू परिवार पर हमला करते हुए कहा कि यह किसी की चाल है। तेज प्रताप को सोची समझी साजिस के तहत ऐसा किया गया है। अगर तेज प्रताप निर्दोष होगा तो हमारा पूरा समर्थन उसके साथ रहेगा। बता दें कि लगातार इस प्रकरण में सुभाष यादव खुलकर तेज प्रताप के समर्थन में उतरे हैं और लालू परिवार पर लगातार हमलावर हैं।

यह भी पढ़े : लालू परिवार पर साधु यादव का हमला जारी, कहा- होश में रहें नहीं तो कर दूंगा बेनकाब

यह भी देखें :

अंशु झा की रिपोर्ट

Sudivya Kumar Sonu Dwadash: Giridih News: सुदिव्य कुमार सोनू के द्वादश...

Sudivya Kumar Sonu Dwadash, गिरिडीह: दिवंगत मंत्री और गिरिडीह के विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के श्राद्ध का द्वादश कार्यक्रम गुरुवार को आयोजित किया जा...

Sudivya Kumar Sonu Shraddha: सुदिव्य कुमार सोनू के श्राद्धकर्म में जुटेंगे...

Sudivya Kumar Sonu Shraddha: झारखंड के दिवंगत मंत्री और गिरिडीह के विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के द्वादशा एवं श्राद्धकर्म कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी...

Bihar Investment Opportunities: Bauma CONEXPO INDIA में बिहार का औद्योगिक पवेलियन...

Bihar Investment Opportunities: बिहार सरकार अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले Bauma CONEXPO INDIA 2026 में स्टेट पार्टनर के रूप में अपनी औद्योगिक क्षमता और निवेश की...