मनातू तरहसी में भीषण सड़क हादसा: बरातियों की गाड़ी और डिजे गाडी़ में टक्कर, चार व्यक्ति की मौत,10 घायल

पलामू:झारखंड के पलामू जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। यह दुर्घटना तरहसी थाना क्षेत्र अंतर्गत तेलडीहा और बरहकुरुआ गांव के बीच देर रात लगभग 10 बजे घटी, जब बरातियों से भरी एक बोलेरो और पांकी की ओर से आ रही डीजे लदी गाड़ी के बीच भीषण टक्कर हो गई।

बरातियों की यह गाड़ी मनातू प्रखंड के चुनका गांव से बारात लेकर जा रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जोरदार थी कि घटनास्थल पर ही चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे की सूचना मिलते ही तरहसी थाना प्रभारी नीरज कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को तत्परता से मेदनीनगर स्थित सदर अस्पताल भिजवाया गया। घायल अभी भी अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहे हैं। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त कर जांच शुरू कर दी है।

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, रात के समय सड़क पर वाहनों की तेज रफ्तार और अंधेरे में दृश्यता की कमी इस हादसे का कारण हो सकती है। घटना के बाद गांव में शोक की लहर फैल गई है।

Bihar Rugby Players in Indian Team: बिहार के 8 खिलाड़ियों का...

Bihar Rugby Players in Indian Team: बिहार के युवा खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर राज्य का नाम रोशन करने की दिशा में एक...

Sariya Football Tournament: सरिया में फुटबॉल का महासंग्राम शुरू, गिरिडीह ने...

Sariya Football Tournament: सरिया हाई स्कूल मैदान में सोमवार को राज्यस्तरीय नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ हुआ। नेता जी सुभाष चंद्र बोस क्लब,...

Jamshedpur 30 Bed Hospital: ग्रामीणों के लिए बड़ी खबर! डुमरिया में...

Jamshedpur 30 Bed Hospital: पूर्वी सिंहभूम जिले के डुमरिया प्रखंड क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में एक नया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र...