जब सरयू राय ने जबरन पैसा वसूलते एक आदमी को रंगे हाथ पकड़ा, फिर क्या हुआ…

जमशेदपुर : कोरोना काल में जहां लोग अपनी पेट बहुत मुश्किल से कमाकर चला पा रहे हैं ऐसे में अगर कोई उससे जबरन पैसा वसूले तो आप अंदाजा लगा सकते हैं कि उस क्या बीत रही होगी. ऐसा ही मामला जमशेदपुर से आया है. जहां पार्किंग ठेकेदार द्वारा सब्जी विक्रेता से जबरदस्ती पैसा वसूला जाता है. यह मामला जब विधायक सरयू राय तक पहुंची तो उन्होंने ठेकेदार के एक आदमी को रंगे हाथ पैसा वसूली करते हुए पकड़ा.

Saryu Rai1 22Scope News

जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय सोमवार को साकची थाना अंतर्गत बसंत सिनेमा के पीछे लगने वाले दैनिक सब्जी मंडी पहुंचे. दरअसल सरयू राय सब्जी विक्रेताओं से दुकान लगाने के एवज में वसूली की शिकायत पर यहां जांच करने पहुंचे. जहां जांच के क्रम में पूछताछ में विधायक ने पाया कि गरीब सब्जी विक्रेताओं से 30 से 50 रुपए की वसूली की जाती है. जिसपर सरयू राय ने कड़ी आपत्ति जताते हुए तत्काल जेएनएसी, साकची थाना और सिटी एसपी को फोन कर अवैध वसूली पर रोक लगवाने का निर्देश देते हुए सख्त चेतावनी दी.

Saryu Rai2 22Scope News

उन्होंने कहा कि दोबारा अगर ऐसी शिकायत मिलेगी तो इसके लिए प्रशासन जिम्मेदार होगा. सरयू राय ने बताया कि हर दिन पार्किंग ठेकेदार के गुंडे दैनिक सब्जी विक्रेताओं से 50 से 60 हजार रुपए की अवैध वसूली करते हैं. थाना को इसकी जानकारी नहीं है. उन्होंने बताया कि थाना की ओर से कहा गया, कि अब तक वसूली से संबंधित किसी की शिकायत नहीं मिली है. जिस पर सरजू राय भड़क उठे और कहा अगर गवाही लेनी है तो मुझे थाना बुलाइए. मैं शिकायत दर्ज कराता हूं. हालांकि सरयू राय के तेवर को देखते हुए साकची थाना पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है.

रिपोर्ट : लाला जब़ी

आंगनवाड़ी पर्यवेक्षकों के लंबित वेतन का भुगतान जल्द– सरयू राय

Jairam Mahato Controversy: जयराम महतो और थाना प्रभारी विवाद में नया...

Jairam Mahato Controversy: जेएलकेएम प्रमुख और डुमरी विधायक जयराम महतो का बरवाअड्डा थाना प्रभारी रवि कुमार के साथ कथित गाली-गलौज का ऑडियो सोशल मीडिया...

Chatra Police Encounter: पिपरवार में सुबह-सुबह एनकाउंटर, पुलिस की गोली से...

Chatra Police Encounter: जिले के पिपरवार इलाके में मंगलवार की अहले सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई। दोनों ओर से हुई...

JPSC JSSC Protest: 21 अगस्त के बवाल में 15 छात्र नेताओं...

 JPSC JSSC भर्ती परीक्षा विवाद को लेकर 21 अगस्त के बवाल में 15 छात्र नेताओं पर FIR दर्ज हुई है। मंच ने पुलिस की...