गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा मथुरापुर गांव, पेंटिंग ठेकेदार की गोली मारकर हत्या

नालंदा : अहले सुबह नूरसराय थाना क्षेत्र के मथुरापुर गांव गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने पेंटिंग ठेकेदार सिकंदर प्रसाद की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाश मोटरसाइकिल पर सवार होकर घटना को अंजाम देकर आराम से भाग निकले। घटना के संबंध में मृतक की पत्नी ने बताया कि सिकंदर प्रसाद पेंटिंग ठेकेदार थे और वह रोजाना की तरह ड्यूटी पर जा रहे थे।

LN Mishra 1 22Scope News

2 बदमाश सिकंदर प्रसाद को देखते ही उसके ऊपर ताबड़तोड़ बरसा दिया गोलियां 

इसी दौरान पूर्व से मथुरापुर गांव के पास मोटरसाइकिल पर सवार दो बदमाश सिकंदर प्रसाद को देखते ही उसके ऊपर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दिया। जिससे सिकंदर प्रसाद की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही डीएसपी-2 संजय जयसवाल, नूरसराय, रहूंई, नालंदा और भागनबीघा थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रहे है। उन्होंने बताया कि घटना को आपसी विवाद में अंजाम दिया गया है। फिलहाल एफएसएल की टीम को घटनास्थल पर बुलाया गया है। मौके से एक खोखा भी पुलिस ने बरामद किया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे को खंगाल रही है।

यह भी पढ़े : भू-माफिया बाबर मल्लिक व पूर्व JDU नेता के घर पर पुलिस ने की छापेमारी…

यह भी देखें :

मिथुन कुमार की रिपोर्ट

Ranchi Special Train: हटिया से मुंबई के LTT के लिए दुर्गा...

 दुर्गा पूजा में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए हटिया से लोकमान्य तिलक टर्मिनस के बीच स्पेशल ट्रेन चलेगी। थर्ड एसी का किराया नियमित...

Jharkhand Paddy Procurement: झारखंड में धान खरीद के नियम बदलेंगे, 30...

 झारखंड में एमएसपी पर धान खरीद की नई व्यवस्था का प्रस्ताव तैयार है। किसानों को 30 नवंबर तक ई-केवाईसी और जमीन सत्यापन कराना होगा।...

Jharkhand Paddy Procurement 2026-27: झारखंड में 15 दिसंबर से धान खरीद...

 झारखंड में खरीफ विपणन मौसम 2026-27 के तहत 15 दिसंबर से धान खरीद की तैयारी है। इस बार 50 लाख क्विंटल खरीद का लक्ष्य...