मधेपुरा : बिहार के मधेपुरा में एक बार फिर मिनी गन कारखाना का बड़ा खुलासा हुआ है। भारी मात्रा में आधुनिक अर्द्ध निर्मित हथियार, जिंदा कारतूस व हथियार बनाने वाला उपकरण सहित दो लाख नगदी के साथ एक महिला गिरफ्तार हुई। गिरफ्तार महिला के पति मनोज यादव सहित अन्य फरार है। फरार अभियुक्तों के तलाश में पुलिस जुटी है। दरअसल, जिले के उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत आनंदपुरा गांव के वार्ड संख्या-7 निवासी मनोज यादव के घर वर्षो से मिनी गन कारखाना चल रहा था।

कोसी और सीमांचल से सटे कई जिले में की जाती थी आधुनिक हथियार की सप्लाई
इतना हीं नहीं खासकर कोसी और सीमांचल से सटे कई जिले में आधुनिक हथियार की सप्लाई की जाती थी। इस इलाकों के लिए ये कोई नया मामला नहीं है। बल्कि इससे पूर्व भी दो दो बार हथियार का जखीरा बरामद हुई है। मिनी गन कारखाना का खुलासा हो चूका है। वहीं ताजा मामले को लेकर मधेपुरा एसपी डॉक्टर संदीप सिंह के निर्देशन में उदाकिशुनगंज पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर आंनदपुरा गांव निवासी मनोज यादव के घर छापेमारी की जहां पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है। भारी मात्रा मे हथियार और हथियार बनाने वाला उपकरण सहित दो लाख 33 हजार रुपए नगदी के साथ मनोज यादव के पत्नी सुदामा देवी को पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
कारखाना संचालक मनोज यादव व अन्य सहयोगी पुलिस को चकमा देकर हो गया फरार
आपको बता दें कि इस मौके वारदात से मिनी गन कारखाना संचालक मनोज यादव व अन्य सहयोगी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। हालांकि फरार अभियुक्तों के तलाश में पुलिस जुटी है। वहीं इस मामले को लेकर उदाकिशुनगंज एसडीपीओ अविनाश कुमार ने बताया कि 29 मई की देर शाम पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र के आनंदपुरा गांव के वार्ड संख्या-7 स्थित मनोज यादव के घर में मिनी गन कारखाना का संचालन हो रहा है। इस गुप्त सूचना के आधार पर एसपी डॉक्टर संदीप सिंह के निर्देशन में एक स्पेशल टीम गठित की गई।
यह भी देखें :
पुलिस ने आरोपी मनोज यादव के घर की घेराबंदी कर छापेमारी की
वहीं इस टीम मे शामिल बिहारीगंज थानध्यक्ष और उदाकिशुनगंज थानध्यक्ष सहित अन्य थाने की पुलिस ने आरोपी मनोज यादव के घर की घेराबंदी कर छापेमारी की। जहां भारी मात्रा में अवैध आधुनिक हथियार, जिंदा कारतूस और हथियार बनाने वाले उपकरण सहित घर से दो लाख 33 हजार रुपए नगदी के साथ मनोज यादव के पत्नी सुदामा देवी को गिरफ्तार किया गया है। इस मौके पर दो देशी कट्टा, एक बड़ा मास्केट, जिंदा कारतूस और कई वायरल सहित हथियार का बट व हथियार बनाने वाले उपकरण बरामद की गई है। वहीं आरोपी मनोज यादव के पत्नी सुदामा देवी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य फरार अभियुक्तों की पहचान कर ली गई है बहुत जल्द उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
यह भी पढ़े : थाना कैंपस में खड़ी दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो का कटा मोतिहारी में चालान, मालिक हैं परेशान…
रमण कुमार की रिपोर्ट
Highlights



















