Koderma: ऑनलाइन सट्टेबाजी गिरोह का खुलासा, नौ गिरफ्तार, किराए के मकान में ऐसे चल रहा था धंधा

Koderma: आईपीएल समेत अन्य खेलों में ऑनलाइन सट्टेबाजी करने वाले एक गिरोह का कोडरमा पुलिस ने खुलासा किया है और इस मामले में नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। तिलैया थाना क्षेत्र के मिटको कॉलोनी में एक किराए के मकान में रहकर यह गिरोह ऑनलाइन सट्टेबाजी को अंजाम दे रहा था।

Koderma: पैसे के एवज में क्वाइन दिया जाता था

गिरोह के द्वारा रेडी ऐप के माध्यम से आईपीएल के अलावा फुटबॉल, टेनिस केसिनो आदि गेम में लोगों से पैसा लगवाया जाता था। गेम खेलने के इच्छुक लोगों को यह लोग यूजर आईडी और पासवर्ड उपलब्ध कराते थे। पैसे के एवज में इच्छुक लोगों को क्वाइन दिया जाता था और इसके जरिए सट्टेबाजी की जाती थी।

गिरफ्तार किए गए लोग धनबाद के अलावे बिहार के गया, भोजपुर, पटना और नवादा जिले के रहने वाले हैं। गिरोह का सरगना धनबाद का रहने वाला समीर आलम है। पुलिस ने इनके पास से 22 मोबाइल फोन, 25 एटीएम, 11 चेकबुक, 11 बैंक खाते के दस्तावेज, दो लैपटॉप, दो स्कैनर और स्वाइप मशीन के अलावा दो डायरी भी बरामद की है, जिसमें ऑनलाइन सट्टेबाजी का हिसाब किताब लिखा जाता था।

Koderma: मामले में एसपी ने बताया

मामले की जानकारी देते हुए एसपी अनुदीप सिंह ने बताया कि लोगों को ऐप का लिंक भेज कर उन्हें सट्टेबाजी में शामिल करता था और पैसे के बदले क्वाइन देकर उन्हें खेलों में सट्टेबाजी करवाता था। एसपी ने बताया कि पकड़े गए लोगों के पास से मिली डायरी में पूरे देश भर के कई लोगों के इस सट्टेबाजी के धंधे में संलिप्त होने की पूरी जानकारी है और उनसे लेनदेन का हिसाब भी मिला है।

अमित कुमार की रिपोर्ट

JPSC JSSC Protest: 21 अगस्त के बवाल में 15 छात्र नेताओं...

 JPSC JSSC भर्ती परीक्षा विवाद को लेकर 21 अगस्त के बवाल में 15 छात्र नेताओं पर FIR दर्ज हुई है। मंच ने पुलिस की...

Jharkhand Property Tax: नगर निकायों में टैक्स वसूली ठप, 2500 कर्मचारी...

झारखंड के नगर निकायों में मंगलवार से प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली ठप हो जायेगी। करीब 2500 कर्मचारी...

Jharkhand High Court: 2819 अभ्यर्थियों की पुनर्परीक्षा पर फैसला 29 अगस्त...

 झारखंड हाइकोर्ट ने प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के 2819 अभ्यर्थियों की पुनर्परीक्षा से जुड़ी याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है।Jharkhand High...