Advertisement
Advertisement

Koderma: कई चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरोह का पर्दाफाश, सात गिरफ्तार, कई सामान जब्त

Koderma: मंदिर और स्कूल से लेकर दर्जनों घरों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले एक बड़े गिरोह का कोडरमा पुलिस ने खुलासा किया है और इस मामले में 7 चोरों को गिरफ्तार करते हुए इनके पास से चोरी की कार, ऑटो, पिकअप वैन समेत चोरी के 7 मोटरसाइकिल, साउंड सिस्टम, भारी मात्रा में बैटरी, पीतल के बर्तन, चांदी के आभूषण, मंदिर से चुराई गई घंटी और स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र से चुराया गया गैस सिलेंडर, चूल्हा और बर्तन को पुलिस ने बरामद कर लिया है।

Koderma: चोर गिरोह का पर्दाफाश

इसके अलावा पुलिस ने गिरफ्तार चोरों के पास से चोरी में इस्तेमाल करने वाले कई औजार भी बरामद किए हैं। पिछले दो महीने से यह गिरोह पूरे जिले में सक्रिय था और कोडरमा, तिलैया जैसे शहरी इलाकों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने के साथ मरकच्चो, नवलशाही और जयनगर में भी कई घरों और स्कूल, मंदिर और आंगनबाड़ी केंद्रों में चोरी की घटना को अंजाम दिया था। ऐसे में चोरी की घटनाओं पर रोक लगाना पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती बन गई थी।

Koderma: मामले में सात गिरफ्तार

बहरहाल, पुलिस ने संभावित इलाकों में गश्ती बढ़ाई और नवलशाही थाना क्षेत्र के खटोलिया माइंस के पास पुलिस गश्ती को देखकर भागते हुए तीन संदिग्ध पकड़े गए। जिनसे कड़ाई से पूछताछ में अलग-अलग थाना क्षेत्र में चोरी के मामले दर -परत खुलने लगे और एक के बाद एक 7 चोरों तक पुलिस ने पहुंचने में सफलता पाते हुए चोरी किए गए सामानों के अलावे तकरीबन 38000 नगदी भी बरामद कर लिए हैं।

Koderma: चोरी के कई सामान बरामद

नवालशाही थाने में मामले की जानकारी देते हुए एसपी अनुदीप सिंह ने बताया कि इस गिरोह का उद्भेदन पुलिस के लिए एक बड़ी कामयाबी है। चोरी की बढ़ रही घटनाओं के मद्देनजर एसडीपीओ के नेतृत्व में टीम बनाकर छापेमारी की गई और चोरों को गिरफ्तार करते हुए भारी मात्रा में चोरी किए गए सामग्री भी बरामद कर लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि अभी भी इस गिरोह के कई सदस्य पुलिस की गिरफ्त से बाहर है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और चोरी किए गए अन्य सामानों की बारामदगी के लिए भी प्रयास किया जा रहे हैं।

अमित कुमार की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

Patna Chhath Puja Preparation: छठ से पहले पटना नगर निगम अलर्ट,...

Patna Chhath Puja Preparation: दीपावली और छठ पूजा को लेकर राजधानी पटना में नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। त्योहारों के दौरान शहर...

Bihar Gad Management Policy: बिहार कैबिनेट के फैसले से गाद प्रबंधन...

Bihar Gad Management Policy, पटना: बिहार में गंगा समेत अन्य नदियों में जमा हो रही गाद की समस्या से निपटने के लिए राज्य सरकार...

Bihar E-Cabinet System: बिहार में अब डिजिटल होगी मंत्रिमंडल की कार्यप्रणाली,...

Bihar E-Cabinet System, पटना: बिहार में सरकारी कामकाज को आधुनिक और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने एक अहम पहल की...